फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   assembly election 2018: MLA Hanuman Beniwal will announce new party in Kisan Hunkar Maharally

भाजपा के बागी विधायक हनुमान बेनीवाल बनाएंगे नई पार्टी, 29 को जयपुर में करेंगे किसान हुंकार महारैली

Thu, 11 Oct 2018 01:36 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 11 Oct 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
assembly election 2018: MLA Hanuman Beniwal will announce new party in Kisan Hunkar Maharally
Hanuman Beniwal
राजस्थान में सात दिसंबर को चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के साथ ही सियासी उठापटक शुरू हो गई है। चुनावी रैलियां और सभाओं के जरिए चुनावी बिसात बिछ रही है। इन्हीं सब के बीच  राज्य में जाटों के तेज तर्रार नेता कहे जाने वाले भाजपा के बागी विधायक हनुमान बेनीवाल ने एलान किया है कि वे 29 अक्टूबर को राजधानी जयपुर में किसान हुंकार महारैली करेंगे। खास बात यह है कि इस रैली में वे अपने हजारों समर्थकों के बीच नई राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा करेंगे। 
विज्ञापन


हनुमान बेनीवाल खींवसर, नागौर से विधायक हैं। उन्होंने बुधवार को जालूपुरा स्थित सरकारी आवास में पत्रकार वार्ता आयोजित की और उसमें यह जानकारी दी। 

विधायक बेनीवाल ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने एक दूसरे के काले-कारनामों पर पर्दा डाला है। 
विज्ञापन


भाजपा से बगावत करने वाले बेनीवाल ने नागौर से किसान हुंकार महारैली की शुरुआत की थी। इसके बाद बाड़मेर, बीकानेर और सीकर जिले में महारैली की जिसमें इनके हजारों समर्थक जमा हुए। समर्थकों की संख्या को देखते हुए उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को चुनौती देने का मन बनाया। जिसके बाद अब वे जयपुर में महारैली करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेनीवाल ने आरोप लगाया कि गहलोत और वसुंधरा के गठजोड़ ने राजस्थान को बीमारू राज्य बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने मिलजुल कर राजस्थान को लूटा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान को इन पार्टिंयों के चंगुल से बचाने के लिए जनता को नया राजनीतिक विकल्प देने का समय आ गया है। 

बता दें कि साल 2008 में भाजपा के टिकट पर खींवसर से विधायक चुने गए बेनीवाल की वसुंधरा राजे से नहीं बनी और वह अलग हो गए। साल 2013 में वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते। राज्य की राजनीति में बड़ी भागीदारी रखने वाला जाट समुदाय नागौर, सीकर, बीकानेर सहित शेखावटी के कई जिलों की 50 से ज्यादा सीटों में चुनाव परिणामों को प्रभावित कर सकता है। 


बेनीवाल मौजूदा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले तीन बड़े (पूर्व) भाजपा नेताओं में से एक हैं। दो अन्य नेता घनश्याम तिवाड़ी और किरोड़ी लाल मीणा रहे। भाजपा ने मीणा को तो 'वापसी' के लिए मना लिया, लेकिन तिवाड़ी अपनी भारत वाहिनी पार्टी के बैनर तले भाजपा के खिलाफ मुकाबला करने को अडिग दिखते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed