फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma attacked CM Ashok Gehlot in Jodhpur

Rajasthan: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बोले- चुनाव से पहले CM गहलोत नर्वस, जनता इन्हें घर बैठने का आशीर्वाद देगी

Wed, 20 Sep 2023 02:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 20 Sep 2023 02:53 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन आशीर्वाद यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब सीएम गहलोत को पांच साल का समय अपने परिवार के साथ बिताना होगा। वे कितनी भी यात्राएं निकाल लें जनता उन्हें घर बैठने का आशीर्वाद ही देगी।

विज्ञापन
Assam Chief Minister Himanta Biswa Sarma attacked CM Ashok Gehlot in Jodhpur
जोधपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल होने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा जोधुपर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गलोत पर जमकर निशाना साधा। हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि चुनाव से पहले मुख्यमंत्री गहलोत काफी नर्वस लग रहे हैं। 

विज्ञापन


नई-नई घोषणाएं कर रहे हैं। अगर, उन्हें जनता का हित करना था तो इन योजनाओं को पहले ही लागू करते। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की परिपाटी रही है। ये चुनाव से पहले लैपटॉप, मोबाइल और मसाले के पैकेट बांटते हैं। मैं तो खुद इस परिपाटी को बहुत नजदीक से देख चुका है।  
विज्ञापन


जोधपुर में मीडिया से बात करते हुए हिमंता बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की जन आशीर्वाद यात्रा पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अब सीएम गहलोत को पांच साल का समय अपने परिवार के साथ बिताना होगा। वे कितनी भी यात्राएं निकाल लें जनता उन्हें घर बैठने का आशीर्वाद ही देगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'इंडिया' गठबंधन को लेकर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि गठबंधन के लोग बार-बार हिंदू धर्म के खिलाफ बयान दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस चुप है। राहुल गांधी कोई बयान नहीं दे रहे हैं जिसमें वे सनातन धर्म के खिलाफ दिए गए बयान से अपना किनारा करें। इसे साफ होता है कि गांधी परिवार भी इन सबके पीछे है।


इसके अलावा हिमंता बिस्वा सरमा ने राजस्थान में पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर भी गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा-राजस्थान की तुलना में असम पेट्रोल 10 रुपये सस्ता है। बिजली भी यहां से सस्ती है। उन्होंने कहा कि असम में महंगाई दर 2 फीसदी है, जबकि राजस्थान में 8.6 प्रतिशत है है। यह नेशनल एवरेज 6.8 फीसदी से भी ज्यादा है। इसलिए अब गहलोत सरकार प्रदेश में महंगाई राहत कैंप लगाकर लोगों के बीच दिखावा क रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed