{"_id":"5ec4d65d8ebc3e904c798e5b","slug":"asi-arrested-for-molesting-a-woman-in-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान के अलवर में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एएसआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान के अलवर में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में एएसआई गिरफ्तार
Wed, 20 May 2020 12:33 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 20 May 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस (फाइल फोटो)
राजस्थान के अलवर जिले में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में राजस्थान पुलिस के एक सह उपनिरीक्षक (एएसआई) को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय युवती एक कंपनी में काम करती है। वह नीमराणा पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराने गई थी जहां से उसे संबद्ध पुलिस चौकी में भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोप है कि शिकायत दर्ज करने के बाद चौकी प्रभारी एएसआई सुरेंद्र सिंह ने युवती को उसके घर छोड़ने के बहाने अपने वाहन में बैठा लिया। वह उसे जापानी औद्योगिक क्षेत्र में ले गया और उसके साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक अमनदीप सिंह कपूर के अनुसार, ‘युवती ने 17 मई को एएसआई के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया। उनके बयान लिए गए और मंगलवार को एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया।’
विज्ञापन
नीमराणा के थाना प्रभारी संजय शर्मा के अनुसार युवती ने लॉकडाउन में राशन दिलाने में मदद मांगी थी, इसकी व्यवस्था कर दी गई थी लेकिन बाद में उसने किराए के लिए पैसे नहीं होने और मकान मालिक द्वारा दबाव बनाए जाने की शिकायत की।