फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok Gehlot minister Rajendra Gudha Controversial statement on Mata Sita and Lord Ram in Rajasthan Hindi News

Rajasthan: गहलोत के मंत्री गुढ़ा का विवादित बयान, माता सीता और भगवान राम को लेकर कही ये बात, भड़की BJP

Tue, 11 Jul 2023 12:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 11 Jul 2023 12:42 PM IST
सार

राजस्थान की कांग्रेस सरकार में राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सीता की सुंदरता के पीछे भगवान राम और रावण पालग थे। इसी तरह आज गहलोत और पायलट मेरे पीछे पड़े हैं।

विज्ञापन
Ashok Gehlot minister Rajendra Gudha Controversial statement on Mata Sita and Lord Ram in Rajasthan Hindi News
राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर विवादित टिप्पणी की है। राजेंद्र गुढ़ा ने कहा- 'सीता बेहद सुंदर थीं, उनकी इसी सुंदरता के पीछे भगवान राम और रावत पागल थे। 

विज्ञापन


खुद की तुलना मां सीता के गुणों से करते हुए राजेंद्र गुढ़ा ने आगे कहा कि आज मेरे गुणों के कारण ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट मेरे पीछे भाग रहे हैं। 
विज्ञापन




राज्यमंत्री गुढ़ा के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो गुढागौड़जी सीएचसी में डिजिटल एक्सरे मशीन के शुभारंभ समारोह का है। जिसमें गुढ़ा यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि सीता माता की सुंदरता की कोई कल्पना नहीं की जा सकती। उनके आकर्षण के कारण ही श्रीराम और रावण जैसे अद्भुत इंसान पागल हो गए, उनकी सुंदरता की कल्पना ही नहीं की सकती।

ऐसे ही आजकल गहलोत और पायलट दोनों मेरे पीछे भाग रहे हैं, तो मेरे में कोई क्वालिटी होगी। गुढा ने कहा कि आजकल लोग चर्चा कर रहे हैं कि गुढा इस बार कौनसी पार्टी से टिकिट लाएगा। मैं उन लोगों को बताना चाहता हूं कि मुझे तो मेरे कर्मों और चेहरे पर वोट मिलते हैं। किसी पार्टी के सिंबल से नहीं।

भाजपा नेता शहजाद ने बोला हमला
राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने उन पर हमला बोला है। उन्होंने गुढ़ा के बयान को चौंकाने वाला और अस्वीकार्य बताया। पूनावाला ने ट्वीट कर लिखा- अशोक गहलोत के मंत्री का कहना है कि प्रभु राम मां सीता की सुंदरता के पीछे "पागल" थे। यह कांग्रेस का सच्चा हिंदू विरोधी चेहरा है। कांग्रेस को उन्हें बर्खास्त करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed