फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Asharam: decision on bail on 8th jan

8 को आएगा आसाराम की जमानत पर फैसला

Mon, 04 Jan 2016 10:40 PM IST
Updated Mon, 04 Jan 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Asharam: decision on bail on 8th jan

अपनी जमानत की सवा दो वर्षों से आस लगा रहे नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर केन्द्रीय कारागार में बंद आसाराम के लिए सोमवार को भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अदालत में बहस की। आठवीं बार लगाई गई जमानत याचिका पर अदालत का फैसला 8 जनवरी को आ सकता है।

विज्ञापन


आसाराम की पैरवी करने स्वामी विशेष विमान से जोधपुर हवाई अड्डे उतरे और सीधे बचाव पक्ष के अन्य वकीलों से चर्चा करने पहुंचे। अदालत के बाहर काफी भीड़-भाड़ रही। स्वामी ने जिला एवं सेशन न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास के सामने आसाराम की जमानत को लेकर अपने तर्क रखे।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि आसाराम की आयु को देखते हुए जमानत दिए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मामला घटने के काफी दिन बाद दर्ज करवाया गया, जो मामले को संदिग्ध बता रहा है। पीड़िता के शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं पाए गए। साथ ही, स्वामी ने पीड़िता के नाबालिग होने पर भी सवाल उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जज आठ को सुनाएंगे जमानत पर फैसला

Asharam: decision on bail on 8th jan

इधर, अभियोजन पक्ष के वकील ने कहा कि नए कानून के अनुसार पीड़िता के बयान को हमेशा सही माना जाता है। उच्चतम न्यायालय हाई स्कूल की अंक तालिका में दर्ज जन्म तिथि को सही मान चुका है। ऐसे में पीड़िता के नाबालिग होने पर संदेह नहीं होना चाहिए।

अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया और आठ जनवरी को फैसला सुनाया जा सकता है। साथ ही, आसाराम के प्रभाव के कारण भय और प्रक्रियाओं के चलते मामला देरी से दर्ज करवाया गया। इससे पूर्व अदालत में प्रवेश करते हुए आसाराम ने कहा कि सबका भला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed