{"_id":"593439ecbf3ab3e8512e1481e0889ed4","slug":"asharam-bail-hearing-will-without-subramanian-swamy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असाराम के लिए चौथी बार भी नहीं आए स्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असाराम के लिए चौथी बार भी नहीं आए स्वामी
ब्यूरो / अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 16 Jun 2015 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा के दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर केन्द्रीय कारागार में बंद आसाराम की जमानत पर बहस करने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी चौथी बार भी नहीं पहुंचे। आसाराम के वकीलों के अनुरोध पर अदालत ने सुनवाई बुधवार को करने के निर्देश दिए हैं। जमानत पर अब सुनवाई बिना स्वामी के होगी।
विज्ञापन
सेशन न्यायालय (जोधपुर जिला) में मंगलवार को जमानत अर्जी पर सुनवाई थी, लेकिन स्वामी अदालत में उपस्थित नहीं हुए, जिससे सुनवाई टाल दी गई। स्वामी की ओर से लगाई गई जमानत याचिका पर अब बुधवार को आसाराम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश बोड़ा बहस करेंगे। हालांकि अदालत ने इस मामले की रोजना हो रही सुनवाई जारी रखी।
विज्ञापन
योग पर विरोध महज दिखावाः आसाराम
आसाराम ने मीडिया से कहा कि जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं, वे महज दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे जेल में रोजाना योग करते हैं। ये शरीर के लिए लाभदायक है। सभी को योग करना चाहिए।
विज्ञापन