फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Asharam alleged that postal department does not deliver letters to him

जेल में बंद आसाराम ने लगाए सनसनीखेज आरोप

Sun, 18 Oct 2015 01:51 PM IST
Updated Sun, 18 Oct 2015 01:51 PM IST
विज्ञापन
Asharam alleged that postal department does not deliver letters to him

नाबालिग से बलात्कार के आरोप में जेल में बंद कथावाचक आसाराम ने कोर्ट में पेशी के दौरान डाक विभाग पर ही सनसनीखेज आरोप लगा डाले। आसाराम ने कहा कि डाक विभाग उसके खिलाफ साजिश रच रहा है, उसके समर्थकों द्वारा भेजे जा रहे खतों को उस तक पहुंचाया ही नहीं जा रहा है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार आसाराम ने शनिवार को कोर्ट के सामने आरोप लगाया कि एक हजार के करीब पत्र उसके समर्थकों द्वारा पिछले कुछ दिनों से उसे जेल में भेजे गए हैं, लेकिन डाक विभाग ने उन्हें उस तक नहीं पहुंचाया है।
विज्ञापन

 
आसाराम के अनुसार इनमें से काफी खत तो रक्षाबंधन के त्यौहार पर उसे भेजे गए थे लेकिन डाक विभाग की अनिच्छा के कारण वह उस तक नहीं पहुंच पाए।

वहीं शुक्रवार को आसाराम ने जेल से अदालत आने के दौरान मीडिया के सामने खुद के कैंसर पीड़ित होने की बात कहकर भी सनसनी फैला दी थी। उसने कहा था कि, मेरा दर्द बढ़ता जा रहा है, मुझे कैंसर भी हो सकता है। जिसका इलाज जोधपुर में संभव नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने दिए थे मीडिया से बात न करने के आदेश

Asharam alleged that postal department does not deliver letters to him

उसने आगे कहा कि वह इस बारे में कुछ ज्यादा नहीं कह सकता क्योंकि इससे उसके समर्थकों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले 11 सितंबर को कोर्ट ने जेल परिसर में ही अदालत लगाकर उसके मामले की सुनवाई की अपील खारिज कर दी ‌थी।

अदालत ने आसाराम से भी उससे मिलने के लिए कोर्ट परिसर में आने होने वाले समर्थकों से न आने की अपील करने को कहा था। इसके अलावा उसे मीडिया से भी बात न करने के लिए कहा गया था। दूसरी ओर उसके मुकदमे में शनिवार को कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।

पीड़ित लड़की के वकील पीसी सोलंकी ने बताया कि पिछली सुनवाई के दौरान मामले की जांच अधिकारी चंचल मिश्रा किसी सरकारी कार्य के कारण अदालत नहीं पहुंच सकी थी इसलिए मामले की सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। जिसके बाद जज मनोज कुमार व्यास द्वारा सुनवाई 26 अक्टूबर तक के लिए स्‍थगित कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed