फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   asaram supporters on police

आसाराम समर्थकों ने पुलिस पर फेंके जूते-चप्पल

Sat, 12 Jul 2014 05:04 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Sat, 12 Jul 2014 05:04 PM IST
विज्ञापन
asaram supporters on police

दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद आसाराम के समर्थकों ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर और जेल के बाहर से कोर्ट तक के रास्ते के बीच पुलिस पर कई बार जूते-चप्पल और पत्थर फेंके। समर्थकों ने पूरे रास्ते जमकर हंगामा किया और पुलिस के कई बार पसीने छुड़ाए।

विज्ञापन


पेशी के दौरान लाए गए आसाराम के दर्शन को आई हजारों लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने में शहर पुलिस दिनभर उलझी रही। आसाराम को वज्र गाड़ी में कोर्ट परिसर में दोपहर दो बजे पेशी पर लाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में सड़क के दोनों ओर हजारों समर्थकों की भीड़ खड़ी थी। पेशी के दौरान समर्थक कोर्ट परिसर में घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोका तो वे भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने पुलिस पर जूते-चप्पल, बोतलें, पत्थर आदि फेंकने शुरू कर दिए। पुलिस ने बल प्रयोग कर कोर्ट परिसर से उन्हें खदेड़ा। मोहनपुरा पुलिया व सेन्ट्रल जेल के बाहर से भी समर्थकों को खदेड़ा। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी।

भीड़ अनियंत्रित होने पर कोर्ट परिसर से आसाराम को पुलिस जीप में बैठाकर उदयमंदिर होते हुए पब्लिक पार्क के रास्ते जेल ले गई। जबकि खाली वज्र गाड़ी को पावटा क्षेत्र से भेजा गया। वहां भी समर्थकों ने हंगामा किया। डीसीपी पूर्व राहुल जैन ने बताया कि जोधपुर आए आसाराम के अधिकतर समर्थक बाहरी राज्यों के हैं।


समर्थकों का हंगामा बर्दाश्त से बाहर होने के बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उन्हें कई बार खदेड़ा। कोर्ट परिसर में आसाराम का एक अनुयायी अपने गुरू को पहनाने के लिए पुदीने व मोगरे की माला लेकर आया था। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed