आसाराम समर्थकों ने की महिला पुलिस कांस्टेबल की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम को अदालत में ले जाने के दौरान उनके समर्थकों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया। समर्थकों ने एक महिला पुलिस कांस्टेबल की पिटाई तक कर डाली। समर्थकों को खदेड़ने के लिए पुलिस को डंडे बरसाने पड़े।
आसाराम को नियमित सुनवाई के लिए जोधपुर केंद्रीय कारागार से अदालत के लिए लाना पड़ता है। इस दौरान समर्थक आए दिन जमकर उत्पात मचाते हैं। आसाराम को अदालत के भीतर ले जाने के लिए और समर्थकों ने अंदर आने से रोकने के लिए पुलिस को दो-तीन बार डंडे बरसाने पड़े। समर्थक भी उग्र हो गए और पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान उन्होंने एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने समर्थकों पर काफी दूर तक खदेड़ा।
समर्थकों का जमकर हंगामा