फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Asaram said in court i am innocent

आसाराम बोले, निर्दोष हूं मैं

Thu, 13 Feb 2014 09:05 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 13 Feb 2014 09:05 PM IST
विज्ञापन
Asaram said in court i am innocent

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म मामले में जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय (ग्रामीण) ने गुरुवार को आसाराम सहित सभी आरोपियों को उनकी उपस्थिति में आरोप सुनाए हालांकि आरोपियों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। आरोप जोधपुर जिला एवं सत्र न्यायालय (ग्रामीण) के न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास ने सुनाए।

विज्ञापन


इसके साथ ही सभी आरोपियों की न्यायिक अभिरक्षा अवधि 17 फरवरी तक बढ़ा दी। वहीं शिवा एवं शिल्पी के वकीलों ने पीड़िता के साथ फोन कॉल की कॉपी देने की अर्जी पेश की।
विज्ञापन


इन आरोपों में सुनाए आरोप

अदालत ने आसाराम को आईपीसी की धारा 342, 354 ए, 370-4, 376-2ए, 376 डी, 506, 509, 120 बी के तहत आरोप सुनाए। साथ ही पोक्सो कानून की धारा 5एफ, 6, 5जी, ख 6, 7 और 8 एवं जेजे कानून की धारा 23 के तहत आरोप सुनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी धाराओं के अलावा आसाराम के अलावा आरोपियों पर आईपीसी की धारा 109 भी लगाई गई है। जेजे कानून की धारा 23 आसाराम के साथ ही शरद एवं शिल्पी पर और पोस्को कानून की धारा 17 आसाराम को छोड़ कर अन्य पर लागू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed