फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Asaram's bail grant rejected in court

आसाराम को लगा एक और तगड़ा झटका

Tue, 20 May 2014 12:57 AM IST
Updated Tue, 20 May 2014 12:57 AM IST
विज्ञापन
Asaram's bail grant rejected in court

नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किए गए कथावाचक आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को निराशा हाथ लगी। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई को टालते हुए अगली तारीख 3 जुलाई तय की है।

विज्ञापन


आसाराम ने जमानत के लिए सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। इसके अलावा उन्होंने पोस्को कानून के तहत तय किए गए आरोपों को भी खारिज करने की मांग की है।

विज्ञापन

खार‌िज हुई जमानत याच‌िका

Asaram's bail grant rejected in court

जस्टिस बीएस चौहान व जस्टिस एके सीकरी की पीठ ने आसाराम की ओर से दायर जमानत याचिका पर प्रतिपक्षों को नोटिस नहीं जारी करते हुए कहा कि अदालत इस मसले पर 3 जुलाई को सुनवाई करेगी।

आसाराम के अधिवक्ता ने जमानत दिए जाने की मांग की लेकिन पीठ ने सुनवाई को टालते हुए कोई भी आदेश जारी नहीं किया। 72 वर्षीय आसाराम को अगस्त में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

नाबाल‌िग होने पर आसाराम की चुनौती

Asaram's bail grant rejected in court

फिलहाल वह राजस्थान की जोधपुर स्थित जेल में बंद हैं। आसाराम ने पीड़िता के नाबालिग होने के दावे को भी चुनौती दी है और उनका कहना है कि दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली युवती का जन्म 1995 में हुआ था।

जबकि पीड़िता के पिता का दावा है कि उनकी बेटी का जन्म 1997 में हुआ था। आसाराम 2 सितंबर, 2013 से जोधपुर की सेंट्रल जेल में कैद हैं। इससे पहले मीडिया की ओर से चलाई जा रही खबरों पर आसाराम ने रोक लगाए जाने की मांग की थी।

तब उन्होंने दावा किया था कि मीडिया ट्रायल पर रोक नहीं लगाने की सूरत में अदालत में चलने वाला ट्रायल सही नहीं हो पाएगा। हालांकि शीर्षस्थ अदालत ने उस याचिका पर कोई आदेश नहीं जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed