{"_id":"0d8e0fcb3b323408eabb86be2540cd0a","slug":"asaram-jodhpur-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक हिरासत में जोधपुर जेल वापस जाएंगे आसाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक हिरासत में जोधपुर जेल वापस जाएंगे आसाराम
अमर उजाला
Updated Tue, 22 Oct 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात पुलिस की कस्टडी खत्म होने के बाद आसाराम को न्यायिक हिरासत में वापस जोधपुर जेल भेजा जा रहा है। गुजरात पुलिस ने उनसे पूछताछ पूरी कर ली है।
विज्ञापन
गुजरात पुलिस ने आसाराम को 22 अक्टूबर तक रिमांड पर रखा था। पूछताछ के बाद आसाराम को एक बार फिर जोधपुर जेल में न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
जला दिया आसाराम का आश्रम
इस बीच आसाराम के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आसाराम के गुजरात में वलसाड के पारडी गांव स्थित आश्रम को आज कुछ लोगों ने आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक गुस्साई भीड़ ने आश्रम में बनी आसाराम की शांति कुटीर में भी आग लगा दी। वहीं आसाराम के भक्तों ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
भक्तों के मुताबिक इस आगजनी को उन लोगों ने ही अंजाम दिया है, जिन्होंने पांच साल पहले आसाराम को यहां आश्रम बनाने के लिए ये जमीन उपलब्ध कराई थी।
साईं ने बदला वेष
नारायण साईं पर सूरत की दो सगी बहनों ने कई साल तक रेप और यौन शोषण का आरोप लगाया है। बहनों ने आसाराम पर भी रेप का आरोप लगाया है। साईं इस समय फरार चल रहा है।
विज्ञापन
यह भी सामने आ रहा है कि पुलिस से बचने के लिए नारायण साईं ने अपने बाल और दाढ़ी कटवाकर वेष बदल लिया है।