{"_id":"6272a02b17bca928ab7299bd","slug":"asaduddin-owaisi-targets-cm-ashok-gehlot-modi-government-and-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jodhpur Violence: ओवैसी बोले- गहलोत सरकार आरएसएस से डरी, मोदी सरकार भड़का रही नफरत की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jodhpur Violence: ओवैसी बोले- गहलोत सरकार आरएसएस से डरी, मोदी सरकार भड़का रही नफरत की आग
Wed, 04 May 2022 09:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 04 May 2022 09:17 PM IST
सार
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या गहलोत सरकार संघ से इतना डर गई है कि वो अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी भी नहीं निभाना चाहती? राजस्थान के मुसलमानों का न तो रमजान अमन से गुजरा और न ही ईद।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर में भड़की हिंसा को लेकर एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा और कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ परिवार के लोग बार-बार राजस्थान का माहौल खराब कर रहे हैं। केंद्र सरकार के मंत्री का इतनी जल्दी जोधपुर पहुंच जाना इस बात का सबूत है। भाजपा अपनी सियासत चमकाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
विज्ञापन
ओवैसी ने सवाल करते हुए कहा कि क्या गहलोत सरकार संघ से इतना डर गई है कि वो अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी भी नहीं निभाना चाहती? राजस्थान के मुसलमानों का न तो रमजान अमन से गुजरा और न ही ईद। अगर गहलोत सरकार इन मुजरिमों के खिलाफ उदाहरणात्मक कार्रवाई करती तो क्या इन गुंडों की इतनी हिम्मत होती?
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नफरत की आग को भड़का रही है और उसके मंत्री घी डालने का काम कर रहे हैं। अशोक गहलोत की पिछली सरकार में भी मुसलमान पुलिस की ज्यादती और हिंदुत्ववादी संगठनों के जुल्म का शिकार हुए थे। इस सरकार में भी हालात नहीं बदले हैं।
विज्ञापन