फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Army jawan Hari Bhakar, who lost his life in ceasefire , brought to his village in Makrana, Nagaur

राजस्थान पहुंचा पाकिस्तानी गोली-बारी में शहीद जवान हरी भाकर का पार्थिव शरीर

Mon, 25 Mar 2019 10:01 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Mon, 25 Mar 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Army jawan Hari Bhakar, who lost his life in ceasefire , brought to his village in Makrana, Nagaur
शहीद जवान हरी भाकर - फोटो : ANI

23 मार्च को जम्मू-कश्मीर के पुंछ में संघर्ष विराम उल्लंघन में जान गंवाने वाले सेना के जवान हरि भाकर का पार्थिव शरीर नागौर के मकराना में उनके गांव लाया गया। बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलाबारी में राजस्थान के हरि भाकर शहीद हो गए थे। हरी भाकर 21 साल के थे।

विज्ञापन

 



पुंछ नगर स्थित सैन्य 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद सैन्य सम्मान के साथ उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद हैलीकाप्टर उनका पार्थिव शरीर मकराना गांव भेजा गया। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम पांच बजे से पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर और कीरनी सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य चौकियों पर गोलाबारी शुरू कर दी थी। जो रविवार सुबह चार बजे तक जारी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोलाबारी में देर रात्रि शाहपुर के काईयां स्थित भारतीय अग्रिम चौकी पर चार ग्रेनेडियर का सिपाही हरि भाकर मोर्टार के स्पलिंटर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे देर रात डेढ़ बजे पुंछ नगर स्थित सैन्य 425 फील्ड एंबुलेंस अस्पताल लाया गया। वहां पर रविवार तड़के इलाज के दौरान वह शहीद हो गए। सैन्य अस्प्ताल में पोस्टमार्टम के बाद पुंछ ब्रिगेड के कमांडर, ग्र्रेनेडियर रेजिमेंट के कमांडिंग अधिकारी एवं अन्य ने श्रद्धांजलि अर्पित कर सेना के हैलीकाप्टर से राजस्थान भेज दिया।


शहीद हुए हरी भाकर का एक जुड़वां भाई भी है जो भारतीय सेना में ही तैनात है। दोनों का जन्म एक साथ हुआ था। कुछ सेकंडों के फासले में जन्में भाइयों में हरी बड़ा और हरेन्द्र छोटा भाई है। शहीद हरी भाकर के पिता पदमा राम भाकर, नजदीकी जूसरिया ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक के पद पर कार्यरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed