{"_id":"63b6bcb646981e4844231384","slug":"army-jawan-commits-suicide-in-bikaner-military-base-rajasthan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 'कई दिनों से तनाव में हूं'... ये लिखकर सेना के जवान ने खुद को मार ली गोली, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 'कई दिनों से तनाव में हूं'... ये लिखकर सेना के जवान ने खुद को मार ली गोली, मौके पर मौत
Thu, 05 Jan 2023 05:34 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 Jan 2023 05:34 PM IST
सार
पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाला मृतक जवान मनदीप सिंह सेना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसे कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। गुरुवार को मनदीप ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक जवान मनदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले में जयपुर रोड स्थित सैन्य छावनी में एक सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने एक सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें तनाव में होने की बात कही है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वह किस कारण से तनाव में था। सेना के अधिकारियों जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। वहीं, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पंजाब के गुरदासपुर के रहने वाला मृतक जवान मनदीप सिंह सेना में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। उसे कोच की जिम्मेदारी दी गई थी। गुरुवार को मनदीप ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनदीप के शव के पास एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। जिसमें उसने लिखा है कि वह पिछले कई दिनों से तनाव में हैं।
विज्ञापन
मनदीप के आत्महत्या करने की सूचना अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद उसके शव को आर्मी के अस्पातल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
मृतक मनदीप के शव का पीएम कराया जा रहा है। पुलिस और सेना के अधिकारियों ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। वे गुरदासपुर से बीकानेर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक जावन क्यों तनाव में चल रहा था। इस संबंध में उसके साथियों से भी पूछताछ की जाएगी। साथ ही बीकानेर पहुंचने पर उसके परिजनों के भी बयान लिए जाएंगे। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।