{"_id":"6363f196a8b4b352d314f67e","slug":"army-jawan-cancel-wedding-in-alwar-dowry-case-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 11 लाख दहेज नहीं मिला तो फौजी ने रिश्ता तोड़ा, फोन कर कहा- मांग पूरी न कर सको तो मत आना, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 11 लाख दहेज नहीं मिला तो फौजी ने रिश्ता तोड़ा, फोन कर कहा- मांग पूरी न कर सको तो मत आना, जानें मामला
Thu, 03 Nov 2022 10:21 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:21 PM IST
सार
पीड़ित पक्ष के अनुसार मोनिका और राकेश का रिश्ता जुलाई 2021 में तय हुआ था। इस दौरान लड़के वालों ने लड़की पक्ष से एक रुपये और नारियल के साथ शादी करने की बात कही थी। शादी से दो दिन पहले तिलक वाले दिन लड़के ने 11 लाख रुपये की मांग कर दी।
विज्ञापन
आरोपी जवान राकेश और पीड़ित युवती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फौजी ने दहेज नहीं लाने की बात पर अपने होने वाले ससुर को फोन कर रिश्ता तोड़ दिया। जबकि चार नवंबर को उसकी शादी होनी थी। बीते दिन बुधवार को फौजी ने फोन कर ससुर से पूछा कि तिलक की रस्म के लिए क्या-क्या लेकर आ रहे हैं। इसके जवाब में लड़की के पिता ने कहा, एक रुपये और नारियल की बात हुई थी, वही लेकर आ रहे है, इसके बाद उसने कहा कि मत आना, चाहे केस-कचहरी कर लेना।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिले के ढहरा शाहपुर गांव के रहने वाले रामप्रताप यादव का बेटे राकेश (23) फौज में है। राकेश की शादी नीमराणा की रहने वाली मोनिका (21) से होना तय हुई थी। चार नवंबर को दोनों की शादी होनी थी। बीते बुधवार को दोनों की तिलक की रस्म होनी थी, लेकिन लड़के पक्ष के लोगों ने उसी दिन फोन कर 11 लाख रुपये दहेज, बाइक और सोने की अंगूठी की मांग कर दी। जिसके बाद लड़की के परिवार वाले 5.51 लाख रुपये पहुंचे, लेकिन लड़का और उसके परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पीड़ित पक्ष सदर थाने पहुंचा और आरोपी पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष के अनुसार मोनिका और राकेश का रिश्ता जुलाई 2021 में तय हुआ था। इस दौरान लड़के वालों ने लड़की पक्ष से एक रुपये और नारियल के साथ शादी करने की बात कही थी। दोनों का रिश्ता तय हुए एक साल से ज्यादा का समय बीत गया था, ऐसे में परिवार वालों ने शुभ मुहूर्त की शुरुआत होते ही 4 नवंबर को दोनों की शादी का दिन तय किया था।
विज्ञापन
जिसे लेकर लड़की पक्ष ने पूरी तैयारी कर ली थी, शादी के कार्ड छप गए थे और होने वाले दूल्हे को दिए जाने के लिए 2.50 लाख रुपये की बाइक भी खरीद ली गई थी। लेकिन, राकेश के एक फोन न लड़की वालों के अरमानों पर पानी फेर दिया। बुधवार को लग्न वाले दिन राकेश ने फोन कर दहेज में 11 लाख रुपये की मांग कर दी। साथ ही कहा कि अगर यह मांग न कर सको तो मत आना, चाहे केस-कचहरी कर लेना। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।