{"_id":"63c4014963cb7f2ef87d527c","slug":"army-day-bjp-state-president-satish-poonia-reached-amar-jawan-jyoti-martyr-memorial-in-jaipur-rajasthan-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Day: शहीद स्मारक पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष, कहा- भारत सबसे बड़ी शक्ति बनेगा, सेना का होगा बड़ा योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Army Day: शहीद स्मारक पहुंचे BJP प्रदेशाध्यक्ष, कहा- भारत सबसे बड़ी शक्ति बनेगा, सेना का होगा बड़ा योगदान
Sun, 15 Jan 2023 07:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 15 Jan 2023 07:06 PM IST
सार
भारतीय सेना दिवस पर जयपुर में अमर जवान ज्योति स्मारक पहुंचकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शहीदों को सलाम किया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के शासन में 94 हजार करोड़ के रक्षा उत्पादन बजट के साथ आज 411 रक्षा उपकरण भारत की सेना बनाती है और 75 देशों को निर्यात भी करती है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना के शौर्यपूर्ण और गौरवशाली 75 साल पूरे होने पर सेना दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर में अमर जवान ज्योति स्मारक पहुंचकर भारतीय सेना के शौर्य और जज्बे को सलाम कर अभिनंदन किया l पूनियां ने कहा कि अमर जवान ज्योति पर उन असंख्य वीर शहीदों के नाम की इबारत लिखी हुई है, जिन्होंने भारत की एकता, अखंडता के लिए अपने जीवन का सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर सेना दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
लोकतंत्र की उपलब्धि के बाद में भारत की सेना अपने आपमें दूसरी बड़ी उपलब्धि है। संसाधन और संख्या के नाते ही नहीं, क्वॉलिटी की बात करें, तो भी भारत की सेना ने वह सब हांसिल कर लिया, जो किसी जमाने में केवल थ्री नॉट थ्री राइफल के नाम से जानी जाती थी।
विज्ञापन
411 रक्षा उपकरण भारतीय सेना बनाती है, 75 देशों को करती है एक्सपोर्ट
पूनिया बोले-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के शासन में 94 हजार करोड़ के रक्षा उत्पादन के बजट के साथ आज 411 रक्षा उपकरण भारत की सेना बनाती है और 75 देशों को एक्सपोर्ट भी करती है। अग्नि से लेकर ब्रह्मोस तक मिसाइलें स्वदेशी तकनीक का सहारा लेकर बन रही हैं। आज महिलाएं फाइटर प्लेन और तोपों को भी अच्छे तरीके से संभाल रही हैं, इसलिए भारत की सेना ने कई मौकों पर देश की बाहरी और भीतरी सुरक्षा को जिस तरीके से ताकत के साथ अंजाम दिया है, मुझे लगता है कि भारत आने वाले समय में विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनेगा, जिसमें भारत की सेना का बड़ा योगदान होगा।
विज्ञापन
भारतीय सेना का पराक्रम कारगिल, तवांग और डोकलाम में पूरे विश्व ने देखा
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा मैं नाम और अनाम शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और भारत की सेना के शौर्यपूर्ण 75 साल पूरे होने पर उसके पराक्रम को सलामी देता हूँ। जो पराक्रम पिछले दिनों कारगिल से लेकर तवांग और डोकलाम में पूरे विश्व ने देखा है। भारत की सेना, जय हिंद की सेना हमारा पराक्रम है, शौर्य है और स्वाभिमान है।