फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Approval for Pushkar-Merta and Ras-Merta railway line MP diya Kumari

Rajasthan: पुष्कर-मेड़ता और रास-मेड़ता रेल लाइन को मंजूरी, रेल मंत्री वैष्णव ने MP दीया कुमारी को दी जानकारी

Wed, 29 Nov 2023 10:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 29 Nov 2023 10:35 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने बुधवार को पुष्कर-मेड़ता औऱ रास-मेड़ता रेल लाइन को स्वीकृति प्रदान कर दी। कंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद दिया कुमारी के फोन पर इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन
Approval for Pushkar-Merta and Ras-Merta railway line MP diya Kumari
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

राजस्थान के लिए लंबे समय से मांगी जा रही पुष्कर-मेड़ता और रास-मेड़ता रेल लाइन को रेलवे मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। सांसद दिया कुमारी इस रेलवे लाइन की मांग को लेकर लगातार प्रयास कर रही थीं। रेलवे लाइन को मंजूरी दिए जाने के बाद दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों की रेलवे लाइन प्रोजेक्ट राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए दूरगामी कदम साबित होगें। उन्होंने कहा कि वे दोनों रेल लाइन प्रोजेक्ट के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी और अब उनके प्रयासों को सफलता मिली है। पुष्कर-मेड़ता रेलवे लाइन पूरी होने के बाद यात्रियों को बीकानेर से अजमेर और उदयपुर तक सीधी रेल सेवाएं मिल पाएंगीं।   

विज्ञापन


59 किलोमीटर लंबी पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन
59 किलोमीटर लंबी पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन के लिए गत रेल बजट पुन: सर्वे करवाया गया और अब बहुप्रतिक्षित पुष्कर-मेड़ता रेल लाइन की स्वीकृति जारी हो गई है। पुष्कर-मेडता रेलवे लाइन से धार्मिक नगरी पुष्कर और रामस्नेही संप्रदाय की रेण पीठ आने वाले श्रृद्धालुओं को भी रेल की सुविधा मिल पाएगी। 
विज्ञापन


रास-मेड़ता के बीच 47 किलोमीटर होगी रेल लाइन
रेल मंत्रालय ने रास-मेड़ता के बीच करीब 47 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन परियोजना को भी मंजूरी दी है। दिया कुमारी ने कहा कि रास और मेड़ता के बीच रेल लाइन बनने से इलाके के सीमेंट उद्योग और सीमेंट फैक्ट्रियों में काम करने वाले हजारों श्रमिकों को रेल सुविधा का लाभ मिल पाएगा। उन्होंने कहा कि रास-मेड़ता रेल लाइन इलाके में विकास के नए आयाम स्थापित करने में सहायक होगी। मावली-मारवाड़ रेल लाइन प्रोजेक्ट के साथ साथ सांसद दिया कुमारी पुष्कर-मेड़ता और रास-मेड़ता रेलवे लाइन प्रोजेक्ट को स्वीकृति दिलवाने के लिए अथक प्रयास किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed