फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Answer sheet of forest guard recruitment exam viral in rajasthan fear of paper leak one arrested

Rajasthan: रीट के बाद वनरक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर शीट वायरल, पेपर लीक की आशंका, एक गिरफ्तार

Sun, 13 Nov 2022 12:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Nov 2022 12:56 PM IST
सार

राजस्थान में पेपर लीक होने के मामले पुलिस की लाख कोशिशों को बाद भी नहीं रूक रहे हैं। रीट एग्जाम के बाद अब वनरक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन
Answer sheet of forest guard recruitment exam viral in rajasthan fear of paper leak one arrested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक की आशंका को लेकर एसओजी टीम व राजसमंद पुलिस ने बिजली विभाग में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए कर्मचारी ने पेपर का फोटो खींच कर आंसर शीट को वायरल किया था। जानकारी के अनुसार हिरासत में लिये कर्मचारी ने वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर की फोटो खींचकर आंसर सीट को परीक्षार्थी को सेंड किया था, जिसके बाद एसओजी ओर पुलिस हरकत में आई और दीपक शर्मा नाम के कर्मचारी को हिरासत में लिया। पुलिस दीपक शर्मा से पूछताछ कर रही है, दीपक शर्मा करोली का निवासी है, दीपक शर्मा ने सदिंग्ध परीक्षार्थी हेमराज मीना को पेपर की आंसर सीट भेजी थी, हेमराज मीना लालसोट के गांव अजयपुरा का निवासी है। हेमराज का परीक्षा सेन्टर दौसा के पीजी कॉलेज में आया था और वह द्वितीय पारी की परीक्षा दे चुका था। अब पुलिस हेमराज मीना को राजसमंद पुलिस को सौंपेगी, जिसके बाद सारी स्थिति साफ हो पाएंगी। 
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के अनुसार वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन पेपर की फोटो खींचकर आंसर शीट को वायरल करने की एसओजी टीम से सूचना मिली, जिस पर डीएसटी टीम ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, जिसने अपना नाम दीपक शर्मा बताया, उसने पेपर की आंसर शीट दौसा के एग्जाम सेन्टर पर परीक्षा देने आए हेमराज मीना को सेंड किया। जिसकी सूचना राजसमंद पुलिस द्वारा दौसा एसपी को दी गई। जिस पर दौसा डीएसटी ने मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर परीक्षार्थी हेमराज मीना को हिरासत में लिया। एसपी राजसमंद ने बताया कि इस मामले में गहनता से जांच जारी है, इससे जुड़े संदिग्धों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed