फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ANM and LHV went on mass leave for demands in Khetri in Jhunjhunu

Jhunjhunu: खेतड़ी में मांगों को लेकर सामूहिक अवकाश पर गईं ANM और LHV, प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

Sun, 07 May 2023 07:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 07 May 2023 07:39 AM IST
सार

पदनाम को बदलकर फील्ड ऑफिसर, ग्रेड पे 28 सौ से 36 सौ व समयबद्ध पदोन्नति करने की मांग पूरी नहीं होने पर एएनएम व एलएचवी ने सामूहिक अवकाश की घोषणा की।

विज्ञापन
ANM and LHV went on mass leave for demands in Khetri in Jhunjhunu
प्रभारी को ज्ञापन सौंंपतीं एएनएम व एलएचवी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

झुन्झुनू जिले के गोठड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम और एलएचवी तीन सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को प्रभारी को ज्ञापन सौंप कर मांगें पूरी नहीं होने तक सामूहिक अवकाश पर चली गईं।

विज्ञापन


सामूहिक अवकाश पर गई ANM और LHV
पीएचसी प्रभारी डॉ. रूपेश सैनी को ज्ञापन के मार्फत अवगत करवाया कि एएनएम व एलएचवी के पद पर कार्यरत कर्मचारी मांगों को लेकर पिछले काफी समय से सरकार को अवगत करवा चुके हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने से एएनएम व एलएचवी ने सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


एएनएम इंद्रा नैन ने बताया कि सरकार जब तक उनकी तीन मांगें एएनएम के पदनाम को बदलकर फील्ड ऑफिसर, ग्रेड पे 28 सौ से 36 सौ व समयबद्ध पदोन्नति करने की मांग पूरी नहीं होती तब तक सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है। ज्ञापन देने वालों में एलएचवी संगीता, एएनएम मंजू, पूनम भास्कर, इ्ंद्रा नैन, गीता देवी, कृष्णा देवी, राजबाला आदि मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed