फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Anant Ambani Shrinathji Temple Nathdwara Darshan Anil Ambani

Rajasthan: अनंत अंबानी मंगेतर राधिका के साथ श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे, मनोरथ को लेकर आदिवासियों को दिया न्योता

Thu, 29 Dec 2022 02:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Dec 2022 02:33 PM IST
सार

श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में अंबानी परिवार की ओर से मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका के साथ श्रीनाथजी के मंदिर पहुंचे। उन्होंने आदिवासियों को पहला न्योता दिया।

विज्ञापन
Anant Ambani Shrinathji Temple Nathdwara Darshan Anil Ambani
श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे अनंत अंबानी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ श्रीनाथजी मंदिर नाथद्वारा में आज गुरुवार को अंबानी परिवार की ओर से चवरी और पलना का मनोरथ किया जाएगा। जिले लेकर मंदिर परिसर में बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इसे लेकर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी मंगेतर राधिका के साथ श्रीनाथजी के मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे ग्वाल दर्शन किए।

विज्ञापन


यह मनोरथ अंबानी परिवार में दो नए मेहमान यानी ईशा अंबानी के जुड़वां बच्चे होने की खुशी में किया जा रहा है। मनोरथ के लिए अंबानी परिवार की ओर से आदिवासी भाइयों को भोजन का पहला न्योता भेजा गया है। दरअसल, पुष्टि मार्ग की प्रधान पीठ में जब भी अन्नकूट उत्सव (मनोरथ) का आयोजन होता है तो पहला अधिकार आदिवासी भाइयों का होता है। उन्हें सबसे पहले भोजन प्रसाद का न्योता दिया जाता है।
विज्ञापन


इसके अलावा अंबानी परिवार की ओर से श्रीनवनीतप्रियाजी को पलने में विराजित किया गया। वही राजभोग झांकी के समय श्रीनाथजी ओर श्री नवनीतप्रियाजी में चवरी का मनोरथ होगा। मनोरथ कार्यक्रम में मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी सहित परिवार के अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1672 में ब्रज से पधारे श्रीनाथजी
राजसमंद जिले में श्रीनाथजी का मंदिर है। श्रीनाथजी को वैष्णव संप्रदाय का इष्टदेव माना जाता है। श्रीनाथजी मंदिर वल्लभ सम्प्रदाय की प्रधान पीठ है। राजस्थान और गुजरात के लोगों की श्रीनाथजी में सबसे ज्यादा आस्था है। अंबानी परिवार अक्सर श्रीनाथजी के दर्शन करने के लिए आता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed