{"_id":"6441eefc23fd5d127101f986","slug":"an-unknown-vehicle-crushed-a-person-standing-on-the-roadside-in-dholpur-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: सड़क किनारे सवारी का इंतजार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Fri, 21 Apr 2023 07:34 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:34 AM IST
सार
धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब कस्बे के पास एक व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर व्यक्ति की मौत।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कौलारी थाना क्षेत्र के बसई नवाब कस्बे के पास शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे व्यक्ति को वाहन का इंतजार करते समय सड़क पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। दुर्घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला पोस्टमार्टम कराकर शव को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
परिजनों से मिली जानकारी 45 वर्षीय रामनाथ पुत्र राम प्रसाद निवासी बादलपुर हवेली के नगला गांव में रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। शादी समारोह में शामिल होकर रामनाथ घर लौट रहा था। बसई नवाब कस्बे के पास सड़क पर सवारी का इंतजार करने लगा। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। दुर्घटना में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर जिला अस्पताल भर्ती कराया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी में चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। व्यक्ति की मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सुबह पोस्टमार्टम कराकर शव को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर थाना प्रभारी वीरेंद्र मीणा ने बताया अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाल रही है। आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।