फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amit Shah targeted Rahul Gandhi says Stop dreaming Congress have to find by telescope elections

शाह का राहुल पर निशाना, कहा- चुनाव के बाद कांग्रेस को दूरबीन लगाकर खोजना पड़ेगा

Wed, 26 Sep 2018 06:47 PM IST
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Updated Wed, 26 Sep 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah targeted Rahul Gandhi says Stop dreaming Congress have to find by telescope elections
amit shah

 भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने एकबार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आगामी चुनाव में  जीत का सपना देख रहे हैं और मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह सपना देखना बंद कर दें। क्योंकि आने वाले समय में ऐसी स्थिति आने जा रही है कि कांग्रेस पार्टी को दूरबीन लेकर खोजना पडे़गा।

विज्ञापन


शाह ने बुधवार को धानक्या में बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी दिन में सपने देखना बंद कर दें। उनको सपना देखने का अधिकार है, लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि वह अपनी पीछे की पृष्ठभूमि को पहले देखें।
विज्ञापन


2014 में जब से केन्द्र में मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी, उसके बाद जितने भी चुनाव हुए हैं, उनमें कांग्रेस को जनता ने सिरे से नकार दिया है। महाराष्ट्र, कश्मीर, हरियाणा, झारखंड, असम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा, गुजरात, नगालैंड सब जगह कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लिए देश में ऐसी स्थिति आ गई है कि उसे दूरबीन लेकर खोजना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने दोहराया कि राजस्थान में भाजपा अंगद का पांव है जिसे कोई हिला नहीं सकता। कांग्रेस के नेतृत्व में न देश सलामत रह सकता है, न राजस्थान ही सलामत रह सकता है। शाह ने विश्वास जताया कि पांचों राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी ही जीतने वाली है और 2019 में लोकसभा चुनाव में भी फिर से प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी की एक मजबूत सरकार बनने वाली है।

Amit Shah targeted Rahul Gandhi says Stop dreaming Congress have to find by telescope elections
अमित शाह

उन्होंने राजस्थान की जनता से गुजारिश की कि वह राज्य में सरकारों के बदलने की परंपरा को बंद करें। उन्होंने कहा कि राजस्थान में एक बार कांग्रेस और एक बार भाजपा की सरकार बनने का खेल अब बंद करना होगा। राजस्थान पर एक ताना है कि यहां एक बार कांग्रेस की सरकार आती है और एक बार भाजपा की। इस ताने को समाप्त करना होगा और भाजपा को एक बार फिर सत्ता में लाना होगा।

उन्होंने कहा कि देश की राह बूथ कार्यकर्ता स्तर से निकलती है। इस मौके पर उन्होंने केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का जिक्र किया।
शाह ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा, ‘आप हमारे साढे़ चार साल का क्या हिसाब मांग रहे हो, देश की जनता आपकी चार पीढ़ी का हिसाब मांग रही है। आपके जो मैनेजर हैं, वे आपको बताते भी नहीं हैं कि आप हिसाब मांगने की स्थिति में नहीं हो।’’

उन्होंने कहा कि जब केन्द्र और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब राजस्थान को केवल एक लाख नौ हजार करोड़ रुपये मिले थे। 2014 में जब यहां वसुंधरा राजे की सरकार बनी और केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार बनी तो राजस्थान को दो लाख 63 हजार 580 करोड़ रुपये मिले। राजस्थान की जनता पर यह उपकार नहीं, यह राजस्थान की जनता का अधिकार है।

शाह ने राहुल गांधी से यह भी कहा, ‘आप हमारा हिसाब किताब बाद में मांगें, तनिक यहां तय तो कर दो कि यहां का सेनापति कौन है, किसके नेतृत्व में प्रदेश का चुनाव लड़ना चाहते हैं।’’

सम्मेलन को वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व शाह ने यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय स्मारक का उद्धाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed