{"_id":"684ffd0ac969a1fdfb066d88","slug":"woman-committed-suicide-in-khairthal-district-against-religious-conversion-alwar-news-c-1-1-noi1339-3065823-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धर्म परिवर्तन के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धर्म परिवर्तन के दबाव और प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
Mon, 16 Jun 2025 05:23 PM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 05:23 PM IST
सार
अलवर के खैरथल जिले के पडिसल गांव में एक नवविवाहित महिला मंजा देवी ने ससुराल में धर्म परिवर्तन का दबाव और प्रताड़ना झेलने के बाद आत्महत्या कर ली। उसने आत्महत्या से पहले वीडियो में पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के नवगठित खैरथल ज़िले के पडिसल गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहित महिला मंजा देवी ने कथित रूप से धर्म परिवर्तन के दबाव और ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार, मंजा देवी की शादी जनवरी 2025 में लकधमन सिंह राजपूत से हुई थी। विवाह के कुछ महीनों बाद ही उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव डाला जाने लगा।
पीड़िता ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड कर बताया कि उसके हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियों को तोड़ा गया या घर से बाहर फेंक दिया गया। साथ ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परिजनों के अनुसार, उन्होंने कई बार ससुराल वालों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े रहे। मजबूर होकर मंजा देवी ने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया। परिजनों ने ससुराल पक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा देने की अपील की है।
यह भी पढ़ें: एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में नए नाम उजागर, उदयपुर के CDEO ने 10 लाख में खरीदी थी बेटे के लिए वर्दी
विज्ञापन
यह मामला केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी नहीं, बल्कि खैरथल क्षेत्र में सक्रिय धर्मांतरण नेटवर्क की ओर भी इशारा करता है। इससे पहले भी इस इलाके में धर्म परिवर्तन के कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें कुछ गिरफ्तारियां भी हुईं, लेकिन उचित कार्रवाई के अभाव में मामले ठंडे बस्ते में चले गए।