फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   RBSE 12th Result 2025: Labourer son scores 99.20 per cent in science stream

RBSE 12th Result 2025: मजदूर के बेटे ने विज्ञान संकाय में हासिल किया 99.20 प्रतिशत, बढ़ाया माता-पिता का मान

Thu, 22 May 2025 10:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 May 2025 10:32 PM IST
सार

Alwar: शुभम की मां ममता कंवर ने बताया कि बेटे की पढ़ाई में बचपन से ही गहरी रुचि रही है। दसवीं कक्षा में भी उसने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं, शुभम ने बताया कि उसने कक्षा 10 से ही आईआईटी को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई शुरू कर दी थी और स्कूल के अलावा नियमित रूप से 5-6 घंटे स्व-अध्ययन करता रहा है।

विज्ञापन
RBSE 12th Result 2025: Labourer son scores 99.20 per cent in science stream
परिजनों में खुशी की लहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर कठूमर कस्बे के निवासी मेहनत-मजदूरी और ड्राइविंग कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले शेरसिंह राजपूत के पुत्र शुभम सिंह राजपूत ने कक्षा 12वीं (विज्ञान वर्ग) में 99.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ स्कूल, बल्कि अलवर जिले और प्रदेश में भी परिवार का नाम रोशन किया है। शुभम अरावली सीनियर सेकेंडरी साइंस क्लासेज स्कूल में अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन

शुभम के अलवर जिला टॉपर बनने की सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्र को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। व्याख्याता महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में, पड़ोसियों और स्टाफ के साथ मिलकर डीजे और आतिशबाजी के बीच शुभम और उनके परिवार का साफा बांधकर और मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर मिठाई बांटकर खुशी भी मनाई गई।

विज्ञापन


शुभम की मां ममता कंवर ने बताया कि बेटे की पढ़ाई में बचपन से ही गहरी रुचि रही है। दसवीं कक्षा में भी उसने 95.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वहीं, शुभम ने बताया कि उसने कक्षा 10 से ही आईआईटी को लक्ष्य बनाकर पढ़ाई शुरू कर दी थी और स्कूल के अलावा नियमित रूप से 5-6 घंटे स्व-अध्ययन करता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: टॉपर्स ने बताए सफलता के मंत्र, कहा- किताबों के साथ मेहनत भी जरूरी; मोबाइल भी बना मददगार    


शुभम ने यह भी बताया कि उसका अंतिम लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में चयनित होकर गरीबों और मजदूरों की सेवा करना है। वह अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाना चाहता है और समाज में बदलाव लाने की दिशा में कार्य करना चाहता है।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक सुभाष शर्मा ने कहा कि शुभम जैसे प्रतिभाशाली छात्र पर स्कूल को गर्व है और उसकी आगे की पढ़ाई में स्कूल प्रबंधन हर संभव मदद करेगा। उन्होंने बताया कि शुभम एक बेहद गरीब परिवार से है, लेकिन उसकी लगन और मेहनत ने यह सिद्ध कर दिया है कि परिस्थितियाँ चाहे जैसी भी हों, संकल्प और परिश्रम से हर लक्ष्य को पाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed