फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rashtriya Swayamsevak Sangh took out a march in alwar

Alwar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन, किया गया शस्त्र पूजन

Tue, 24 Oct 2023 04:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Oct 2023 04:26 PM IST
सार

Alwar: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने स्थापना दिवस पर विजयदशमी के दिन मंगलवार सुबह अलवर शहर में पथ संचलन निकाला। इस मौके पर बैंड की धुन पर एक लय में स्वयंसेवक निकले तो सबकी नजरें उन पर गड़ी रही। हर कोई पथ संचलन को देखने के लिए रुक गया।
 

विज्ञापन
Rashtriya Swayamsevak Sangh took out a march in alwar
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 98वें स्थापना दिवस के मौके पर पथ संचलन निकाला। पथ संचलन के निकलने से पहले शहर के ही कंपनी बाग में शस्त्र पूजन किया गया। इसके साथ ही साल भर में किए गए कार्यों को बताया गया। वहीं बौद्धिक सत्र में विचार मंथन भी हुआ।

विज्ञापन


शहर के कई रास्तों से होकर गुजरा पथ संचलन

विहिप के जिलाध्यक्ष दिलीप मोदी ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 98वें स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने अलवर शहर में कंपनी बाग से होपसर्कस, घंटाघर, कटला से नंगली सर्किल होते हुए कंपनी बाग तक पथ संचलन निकाला गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक भाग लेने पहुंचे। मोदी ने बताया कि हर साल दशहरा के दिन आरएसएस की ओर से पथ संचलन के अलावा सशस्त्र पूजन किया जाता है। जिसमें स्वयंसवेक भी भाग लेते हैं। जिले भर में भी अनेक जगहों पर आरएसएस ने पथ संचलन व शस्त्र पूजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed