फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Nephews Rohit and Harsh taking advantage of government facilities of minister Tikaram Julie

Rajasthan: गहलोत के मंत्री टीकाराम जूली की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे भतीजे रोहित-हर्ष, कुछ यूं दिखाया टशन

Thu, 15 Jun 2023 05:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 15 Jun 2023 05:34 PM IST
सार

राजस्थान सरकार में सामाजिक न्याय अधिकारिता और जेल विभाग के कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के दोनों भतीजे रोहित जूली और हर्ष जूली मंत्री की सुविधाओं का बेजा लाभ उठा रहे हैं। काबीना मंत्री के रसूख का जलवा और टशन भतीजे खुलेआम दिखाकर सोशल मीडिया पर अपने फोटो और वीडियो भी पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Nephews Rohit and Harsh taking advantage of government facilities of minister Tikaram Julie
टीकाराम जूली की सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा रहे भतीजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर ग्रामीण से विधायक और गहलोत कैबिनेट में मंत्री टीकाराम जूली को मिली सरकारी स्टेट मोटर गैराज की लग्जरी कार, सुरक्षा गार्ड, पुलिस और जेल विभाग के कर्मियों, गनमैन और सुविधाओं का फायदा उनके भतीजे उठा रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


माना कि मंत्री होने का अपना टशन और रुतबा है, लेकिन लोकतंत्र में जनता का चुना हुआ नेता जनसेवक की भूमिका में होता है। लेकिन मंत्री को सरकारी काम के लिए मिली सुविधाओं, वाहनों, सरकारी स्टाफ का गलत इस्तेमाल अपना जलवा और टशन दिखाने और उसका प्रदर्शन करने के लिए मंत्री के भाई, भतीजे और बच्चे अगर करके दिखाएं, तो यह लोकतंत्र में न केवल गलत है, बल्कि जनता पर इसका उलटा असर पड़ता है। चुनावी मौसम के दौरान शेखी दिखाने पर मंत्री के भतीजों की कड़ी निंदा लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भतीजे उठा रहे मंत्री टीकाराम जूली की सरकारी सुविधाओं का लाभ...
कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली के भाई मुकेश जुली के बेटे रोहित जूली और हर्ष जूली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो और फोटो ग्राफ पोस्ट किए हैं, जिसमें दोनों लड़के  हथियारबंद जवानों के साथ दिख रहे हैं। सुरक्षा कर्मियों, गार्ड्स, सरकारी गनमैन जवानों के साथ खड़े रोहित के फोटो हैं, तो होटल में प्रवेश करते के वीडियो भी हैं। पंजाबी गाने पर खुदको सेल्यूट मारने का टशन भी रोहित जूली ने पोस्ट में दिखाया है।




वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि मंत्री के भतीजों की पुलिस के ये जवान सुरक्षा मुहैया करा रहे हैं। चूंकि मंत्री के पास जेल विभाग भी है। सूत्र बताते हैं, इसलिए जेल से भी स्टाफ को अपने रसूख के चलते भाई, भतीजों की सुरक्षा में मंत्री ने लगा रखा है। वीडियो और फोटोज को मिलकर रोहित जूली ने रील बनाई और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसी तरह हर्ष जूली ने भी अपने फोटो पोस्ट किए हैं।

टशन में रील बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया...
दोनों भतीजे मंत्री टीकाराम जूली के लाडले हैं, जिन्हें वो बेटा ही मानते और सोशल मीडिया पर लिखते हैं। अब मंत्री का भतीजा किस हैसियत से सुरक्षाकर्मियों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहा है, ये बड़ा सवाल है। हालांकि, इस पूरे मामले में खुद मंत्री को सामने आकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, क्या ये आखिरकार मंत्री को दी गई सुविधाओं का दुरूपयोग नहीं है? सबसे बड़ा सवाल ये है कि रोहित जूली ऐसी रील बनाकर किस पर अपना प्रभाव जमाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed