फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Rajasthan Kisan Andolan Today Latest News:Rajasthan alwar kisan andolan violent on haryana rajasthan border police lathi charged

अलवर में उग्र हुआ किसान आंदोलन, बैरिकेड्स तोड़े तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 31 Dec 2020 05:49 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 31 Dec 2020 05:49 PM IST
विज्ञापन
Alwar Rajasthan Kisan Andolan Today Latest News:Rajasthan alwar kisan andolan violent on haryana rajasthan border police lathi charged
किसान आंदोलन: राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर भड़के किसान। - फोटो : सोशल मीडिया

कृषि कानूनों के विरोध में किसान करीब एक महीने से जगह-जगह आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में राजस्थान के किसान गुरुवार (31 दिसंबर) को भड़क गए और अलवर में उन्होंने बैरिकेड्स तोड़ डाले। साथ ही, सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जबरन हरियाणा की सीमा में ले गए। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज कर दिया, जिससे कई किसान घायल हो गए। वहीं, 30-40 किसानों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, बाद में पुलिस प्रशासन ने किसानों को समझाया, जिसके बाद हालात सामान्य हो गए।

विज्ञापन

 

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले के शाहजहांपुर में राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं और कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। हालांकि, यहां अब तक किसानों का शांत था, लेकिन गुरुवार को यहां हिंसक झड़प हो गई। दरअसल, आज आंदोलन में श्रीगंगानगर के युवक शामिल हुए, जिन्होंने हरियाणा पुलिस की ओर से बॉर्डर पर लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए। साथ ही, जबरदस्ती सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हरियाणा की सीमा में घुसा दीं। इसके बाद हरियाणा पुलिस और किसान आंदोलनकारियों के बीच झड़प हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बता दें कि जैसे ही किसानों के ट्रैक्टर बैरिकेड्स तोड़कर हरियाणा की सीमा में घुसे तो हरियाणा पुलिस अलर्ट हो गई। उन्होंने ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी। इसके बाद पुलिस ने किसानों पर लाठीचार्ज किया तो माहौल गरमा गया और राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए 30-40 किसान

मामले की जानकारी मिलते ही राजस्थान और हरियाणा पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने किसान नेताओं से बातचीत करके मामला सुलझाया। वहीं, किसान नेताओं ने भी माइक से शांति बनाए रखने की अपील की। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि हरियाणा पुलिस ने 30-40 किसानों को बैरिकेड्स तोड़ने और राजकीय संपति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। 

 

किसान ने दौड़ाया ट्रैक्टर, पुलिस ने पीटा

बताया जा रहा है कि उपद्रव के दौरान हरियाणा पुलिस ने ट्रैक्टर चालक किसान को बुरी तरह धुन डाला। हालांकि, यह बात भी सामने आई है कि किसान ने अपना ट्रैक्टर पुलिस के पीछे दौड़ा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed