फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   loan agent shooting main accused dhanna arrested kotputli fire case linked

कोटपूतली फायरिंग केस: लोन एजेंट पर गोली चलाने वाला धन्ना गिरफ्तार, शराब गोदाम में आगजनी का भी मास्टरमाइंड

Thu, 29 May 2025 10:45 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 29 May 2025 10:45 AM IST
सार

कोटपूतली के गोपालपुरा गांव में 22 मई की शाम लोन वसूलने गए एक एजेंट को गोली मार दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी का नाम घनश्याम उर्फ धन्ना वाल्मिकी है। वह 24 मई को खरकड़ी मोड़ पर शराब के गोदाम में आग लगाने की घटना में भी मुख्य आरोपी है।
 

विज्ञापन
loan agent shooting main accused dhanna arrested kotputli fire case linked
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटपूतली के गोपालपुरा गांव में 22 मई की शाम लोन वसूली के लिए गए एजेंट को गोली मारने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम घनश्याम उर्फ धन्ना वाल्मिकी है। वह 24 मई को खरकड़ी मोड़ पर एक शराब गोदाम में आग लगाने की घटना में भी मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन


क्या हुआ था 22 मई को?

राजेश (26), जो टापरी गांव का रहने वाला है और आईडीएफसी बैंक में रिकवरी एजेंट के रूप में काम करता है, अपने रिश्तेदार महेश के साथ गोपालपुरा गांव लोन की किस्त लेने गया था। यहां प्रीतम वाल्मिकी के घर पहुंचे, लेकिन वहां उसका भाई धन्ना वाल्मिकी मिला। धन्ना ने गुस्से में आकर झगड़ा किया और जब राजेश और महेश जाने लगे तो पीछे से फायर कर दिया। गोली राजेश के बाएं हाथ में लगी।
विज्ञापन


इसके बाद ग्रामीणों ने घायल राजेश को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर विशेष टीम बनाई और लगातार दबिश देकर आरोपी धन्ना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धन्ना के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दसवीं के रिजल्ट में बेटियों ने मारी बाजी, जैसलमेर की भावना ने हासिल किए 99.67 प्रतिशत


अन्य मामलों में भी शामिल है आरोपी

धन्ना वाल्मिकी पहले भी कई गंभीर मामलों में शामिल रह चुका है। पनियाला थाने में उस पर आर्म्स एक्ट, जान से मारने का प्रयास, मारपीट और झगड़े जैसे तीन मामले दर्ज हैं, जिनमें पुलिस पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। अब पुलिस उससे शराब गोदाम में आग लगाने और रंगदारी वसूलने की घटना के बारे में भी पूछताछ कर रही है। इस मामले में भी उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed