फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   bhiwadi-khushkheda-industrial-factory-fire-many workers-dead-alwar-rajasthan-news

Bhiwadi: तीन धमाके, आग की लपटें और मौत का सन्नाटा; फैक्टरी हादसे में आठ मजदूरों की जिंदगी एक पल में राख

Mon, 16 Feb 2026 01:57 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Mon, 16 Feb 2026 01:57 PM IST
सार

 भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक बंद फैक्टरी में तेज धमाके के बाद आग लग गई। आग में आठ मजदूर जिंदा जल गए और कई घायल हुए। घटनास्थल पर दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

विज्ञापन
bhiwadi-khushkheda-industrial-factory-fire-many workers-dead-alwar-rajasthan-news
भिवाड़ी खुशखेड़ा में आठ मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक फैक्टरी में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। आग ने फैक्ट्री परिसर को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। घटना में आठ लोग जिंदा जल गए, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही आसपास की फैक्ट्रियों में काम कर रहे मजदूर और कर्मचारी बाहर निकल आए। पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

bhiwadi-khushkheda-industrial-factory-fire-many workers-dead-alwar-rajasthan-news
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
फैक्टरी में बंद होने के बावजूद भारी नुकसान
दमकल इंचार्ज राजू खान ने बताया कि यह हादसा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट नंबर G-1, 118 में हुई। शुरुआती जांच में पता चला कि यह फैक्टरी कई महीनों से बंद थी, लेकिन आग लगने के समय परिसर में बड़ी मात्रा में गत्ते का स्टॉक रखा हुआ था। सुबह करीब 10 बजे अचानक फैक्टरी के अंदर धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगने के दौरान 3-4 बार जोरदार धमाके हुए, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई। प्राथमिक अंदेशा है कि फैक्ट्री में रखे गैस सिलेंडर फटने से यह तेज धमाके हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

bhiwadi-khushkheda-industrial-factory-fire-many workers-dead-alwar-rajasthan-news
आग बुझाते हुए दमकल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
दमकल और प्रशासन की कार्रवाई
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ी, क्योंकि फैक्टरी में रखा गत्ता तेजी से जल रहा था। आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य फैक्ट्रियों को खाली कराया गया और बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। शुरुआती अनुमान के अनुसार लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

bhiwadi-khushkheda-industrial-factory-fire-many workers-dead-alwar-rajasthan-news
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
राहत और बचाव कार्य
भिवाड़ी, तिजारा, धारूहेड़ा, रेवाड़ी सहित कई जगहों से दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिला प्रशासन को राहत और बचाव कार्य के लिए निर्देशित किया। वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा विधानसभा जयपुर से मौके के लिए रवाना हुए और जिला प्रशासन से पल-पल की जानकारी ले रहे हैं।
 

bhiwadi-khushkheda-industrial-factory-fire-many workers-dead-alwar-rajasthan-news
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
जांच जारी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट, धमाके या किसी अन्य कारण से लगी। प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र की अन्य इकाइयों को सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed