{"_id":"6aa8b83e623c42ae3006dd51","slug":"alwar-shalimar-father-poisons-two-children-self-poisoning-mohit-son-death-daughter-critical-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पहले बच्चों को जहर दिया, फिर खुद खा लिया; अलवर में पिता-बेटे की मौत, बेटी अस्पताल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पहले बच्चों को जहर दिया, फिर खुद खा लिया; अलवर में पिता-बेटे की मौत, बेटी अस्पताल में
Tue, 15 Sep 2026 08:45 AM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 08:45 AM IST
सार
अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार में 35 वर्षीय मोहित ने कथित तौर पर अपने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घटना में मोहित और उसके छह वर्षीय बेटे विवान की मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन वर्षीय बेटी कृषा की हालत गंभीर है और उसका गीतांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय मोहित ने कथित तौर पर अपने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घटना में मोहित और उसके छह वर्षीय बेटे विवान की मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन साल की बेटी कृषा की हालत गंभीर बनी हुई है। कृषा का गीतांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मैसेज भेजकर कहा- मैं जा रहा हूं, पूछने पर बोला- ऊपर
मृतक के साले राहुल ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले उसके जीजा मोहित का उसके मोबाइल पर मैसेज आया था। मोहित ने लिखा था, 'मैं जा रहा हूं।' राहुल ने जब पूछा कि 'कहां जा रहे हो?' तो मोहित ने जवाब दिया, 'ऊपर।' इस मैसेज को पढ़कर राहुल को अनहोनी की आशंका हुई और वह तुरंत शालीमार स्थित मोहित के फ्लैट पर पहुंचा। फ्लैट पर पहुंचने के बाद राहुल ने देखा कि मोहित और उसके दोनों बच्चे अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद तीनों को देर रात अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मोहित और उसके छह वर्षीय बेटे विवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृषा की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार जारी है।
पत्नी की मौत के बाद डिप्रेशन में था मोहित
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मोहित की पत्नी का करीब दो साल पहले निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से ही मोहित डिप्रेशन में रहता था। हालांकि उसने बच्चों को जहर देने और खुद यह कदम उठाने के पीछे ऐसा क्या कारण था, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्मघाती कदम के पीछे की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।