फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   alwar shalimar father poisons two children self poisoning mohit son death daughter critical

राजस्थान: पहले बच्चों को जहर दिया, फिर खुद खा लिया; अलवर में पिता-बेटे की मौत, बेटी अस्पताल में

Tue, 15 Sep 2026 08:45 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Tue, 15 Sep 2026 08:45 AM IST
सार

अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार में 35 वर्षीय मोहित ने कथित तौर पर अपने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घटना में मोहित और उसके छह वर्षीय बेटे विवान की मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन वर्षीय बेटी कृषा की हालत गंभीर है और उसका गीतांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
alwar shalimar father poisons two children self poisoning mohit son death daughter critical
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 35 वर्षीय मोहित ने कथित तौर पर अपने दोनों बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खा लिया। घटना में मोहित और उसके छह वर्षीय बेटे विवान की मौत हो गई, जबकि साढ़े तीन साल की बेटी कृषा की हालत गंभीर बनी हुई है। कृषा का गीतांजलि अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मैसेज भेजकर कहा- मैं जा रहा हूं, पूछने पर बोला- ऊपर
मृतक के साले राहुल ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले उसके जीजा मोहित का उसके मोबाइल पर मैसेज आया था। मोहित ने लिखा था, 'मैं जा रहा हूं।' राहुल ने जब पूछा कि 'कहां जा रहे हो?' तो मोहित ने जवाब दिया, 'ऊपर।' इस मैसेज को पढ़कर राहुल को अनहोनी की आशंका हुई और वह तुरंत शालीमार स्थित मोहित के फ्लैट पर पहुंचा। फ्लैट पर पहुंचने के बाद राहुल ने देखा कि मोहित और उसके दोनों बच्चे अचेत अवस्था में पड़े थे। इसके बाद तीनों को देर रात अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मोहित और उसके छह वर्षीय बेटे विवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं कृषा की हालत गंभीर होने के कारण उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन


पत्नी की मौत के बाद डिप्रेशन में था मोहित
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार मोहित की पत्नी का करीब दो साल पहले निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि पत्नी की मौत के बाद से ही मोहित डिप्रेशन में रहता था। हालांकि उसने बच्चों को जहर देने और खुद यह कदम उठाने के पीछे ऐसा क्या कारण था, इसका अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ ही परिजनों और अन्य संबंधित लोगों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्मघाती कदम के पीछे की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed