फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Young man taking training in software engineering commits suicide

Alwar News: सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ले रहे युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Tue, 24 Jun 2025 02:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Jun 2025 02:31 PM IST
सार

Alwar: सुनील दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई एक निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि उसके पिता उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। 

विज्ञापन
Alwar News: Young man taking training in software engineering commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर कॉलोनी में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की ट्रेनिंग ले रहे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 20 वर्षीय सुनील कुमार प्रजापत के रूप में हुई है, जो मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के नेथला गांव का निवासी था।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुनील पिछले एक महीने से स्टेशन रोड स्थित एक सॉफ्टवेयर कोचिंग संस्थान से प्रशिक्षण ले रहा था और सुंदर अगर कॉलोनी में अपने रूममेट सत्येंद्र कुमार के साथ किराए पर रह रहा था। साथ ही वह 'सेफ शॉप' नामक एक मार्केटिंग कंपनी से भी जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब उसका रूममेट सत्येंद्र गांव से लौटकर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर सुनील का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आरपीएससी परीक्षा में गजब की लापरवाही, आधे घंटे पहले रुकवाया पेपर, परीक्षा केंद्र पर हंगामा


सुनील दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई एक निजी कंपनी में कार्यरत है जबकि उसके पिता उद्योग नगर थाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से यह बात सामने आई है कि घटना उस समय हुई जब रूममेट सत्येंद्र गांव गया हुआ था।

रूममेट सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मैं गांव गया हुआ था। जब सुबह लौटा तो देखा कि दरवाजा बंद है। झांककर देखा तो सुनील फांसी पर लटका हुआ था। तुरंत पुलिस को सूचना दी। वो पिछले कुछ दिनों से ज्यादा बात नहीं कर रहा था, लेकिन किसी परेशानी के बारे में कुछ नहीं बताया था। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed