फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Women protested by blocking the road regarding water problem

Alwar News: पानी के समस्या को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं, विरोध कर लगाया जाम

Thu, 29 Aug 2024 01:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 29 Aug 2024 01:39 PM IST
सार

महिलाओं ने बताया कि पिछले बीस दिनों से कभी बोरिंग की मोटर खराब हो जाती है तो कभी पाइपलाइन फट जाती है। ठेकेदार द्वारा बोरिंग में हल्के पाइप जोड़े गए, जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Alwar News: Women protested by blocking the road regarding water problem
महिलाओं ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के वार्ड नंबर पच्चीस, राजाजी का बास, लाल डिग्गी और तंवर कॉलोनी में पानी सप्लाई की समस्या बनी हुई है। पानी सप्लाई वाली बोरिंग की मोटर बार-बार खराब होने और पानी की पाइपलाइन फटने के चलते स्थानीय लोगों ने परेशान होकर गुरुवार को सड़क जाम कर दी। काफी देर तक महिलांए सड़क पर खड़ी रहीं है, सूचना पर अरावली विहार थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय पार्षद लोचन यादव और महिलाओं को समझाइश कर जाम खुलवाया।

विज्ञापन


स्थानीय महिलाओं ने बताया कि पिछले बीस दिनों से कभी बोरिंग की मोटर खराब हो जाती है तो कभी पाइपलाइन फट जाती है। ठेकेदार द्वारा बोरिंग में हल्के पाइप जोड़े गए, जिससे लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। पिछली बार जलदाय विभाग द्वारा ठेकेदार को भेजकर बोरिंग से पाइपलाइन को जोड़ा गया था, लेकिन वह ज्यादा दिन नहीं चली और पानी लीक होने लगा। इसके बाद जलदाय विभाग ने ठेकेदार को पाइपलाइन और बोरिंग की मोटर बदलने के लिए भेजा। इस दौरान मोटर बदल भी दी गई, लेकिन वह भी जल्द ही खराब हो गई।
विज्ञापन


इस समस्या से आक्रोशित महिलाओं ने वार्ड पार्षद लोचन यादव के नेतृत्व में जाम लगा दिया। इसके बाद ठेकेदार ने सुधार के लिए टीम मौके पर भेजी और दुबारा नई मोटर व पाइपलाइन जोड़ने का काम शुरू किया। तब जाकर महिलाओं ने जाम खोला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed