{"_id":"685d1c351f4b22ed2d061ad9","slug":"alwar-news-woman-thrown-from-moving-car-over-dowry-harassment-hospitalized-in-critical-condition-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दहेज प्रताड़ना में विवाहिता को चलती गाड़ी से फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दहेज प्रताड़ना में विवाहिता को चलती गाड़ी से फेंका, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Thu, 26 Jun 2025 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:38 PM IST
सार
दहेज के लालची ससुराल वालों ने एक विवाहिता को चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र से दहेज प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विवाहिता को ससुराल पक्ष ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती गाड़ी से फेंक दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तुरंत अलवर के सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता हेमलता मीणा की शादी एक वर्ष पूर्व बेरावंडा गांव निवासी अजय मीणा से हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद अजय ने दहेज में पैसों की मांग को लेकर हेमलता के साथ मारपीट शुरू कर दी। हेमलता ने अपने भाई से तीन लाख रुपये दिलवाए, लेकिन इसके बावजूद ससुराल वालों की मांगें लगातार बढ़ती रहीं। दहेज की प्रताड़ना और मारपीट के कारण हेमलता के एक वर्ष में तीन बार गर्भपात हो चुका है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Banswara News: अपहरण के आरोपी ने थाने पहुंचते ही की करतूत, पुलिस के सामने गला काटकर आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
हेमलता ने पूर्व में महिला थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते मामला समझौते में निपट गया। बुधवार को अजय मीणा और उसके परिजनों ने हेमलता को जयपुर से गाड़ी में बैठाया और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलते वाहन से नीचे फेंक दिया। सौभाग्य से वह बच गई लेकिन उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
इतना ही नहीं आरोपियों ने हेमलता के पीहर पक्ष की गाड़ी को भी अपनी कार से टक्कर मार दी और उसकी मां इंदिरा मीणा व भाभी कविता के साथ मारपीट की, जिससे वे भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।