{"_id":"64e70949cd6c62ce5a0bc93c","slug":"alwar-news-water-shortage-in-alwar-city-jam-outside-bjp-mla-sanjay-sharma-house-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पानी के लिए मचा हाहाकार, पार्षद बोले- मोहब्बत की दुकान खोली, लेकिन पानी नहीं पिला पा रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पानी के लिए मचा हाहाकार, पार्षद बोले- मोहब्बत की दुकान खोली, लेकिन पानी नहीं पिला पा रही सरकार
Thu, 24 Aug 2023 01:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:10 PM IST
सार
अलवर शहर में गुरुवार को वार्ड नंबर 15 के स्थानीय लोगों ने शहर विधायक संजय शर्मा के घर के पास काफी लंबे समय से चल रही पानी की समस्या को लेकर जाम लगा दिया। वार्ड पार्षद कैलाश चंद कोहली ने बताया, 15 दिन से पानी की इतनी समस्या बनी हुई है कि स्थानीय निवासियों को दूर-दूर से पानी लेकर आना पड़ रहा है, नलों में एक बूंद भी पानी नहीं है।
विज्ञापन
पानी के लिए प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर में पानी की समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन और जाम रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़कों पर स्थानीय लोग पानी की समस्या को लेकर उतर जाते हैं।
विज्ञापन
वार्ड 15 के स्थानीय लोग अब सड़कों पर जन आन्दोलन पर उतर आए हैं। स्थानीय लोगों ने आक्रोश में आकर शहर बीजेपी विधायक संजय शर्मा के घर के पास जाम लगा दिया। पार्षद ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने मोहब्बत की दुकान खोल रखी है और यह मीठी-मीठी घोषणाएं कर आम जनता को प्रलोभन दे रही है, लेकिन यह सरकार जनता के लिए पानी की व्यवस्था नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, जलदाय विभाग ने राइजिंग लाइन से क्वार्टर में पानी दे रखा है, जितने भी अवैध कनेक्शन कर रखे हैं, छोटे-छोटे मोहल्ले में वह काटे जाएं। पानी की समस्या पर लगाया सड़क जाम इतना विकट हो गया कि पुलिस को मौके पर पहुंच पर जाम को खुलवाना पड़ा। वहीं स्थानीय लोगों की राहगीरों से आपस में कहासुनी की स्थिति भी बन गई। लेकिन पुलिस प्रशासन ने मामला संभाल लिया।
विज्ञापन
जाम में शामिल एक स्थानीय महिला मुन्नी का यह कहना है कि अगर अधिकारी टाइम पर आ जाते हैं और हमारी समस्या का समाधान कर देते हैं तो अच्छी बात है, नहीं तो शाम को यह जनता तोड़फोड़ पर उतर जाएगी। फिलहाल पुलिस और जलदाय विभाग के अधिकारियों के आश्वासन पर स्थानीय लोगों और पार्षद ने जाम को खोल दिया है।