फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Speeding truck crushes bike riding family three killed

Alwar News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, पति-पत्नी और दोहिते की मौत, एक छह साल का मासूम घायल

Sat, 13 Apr 2024 11:18 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 13 Apr 2024 11:18 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार बाइक सवार दंपति अपने दोहितों के साथ भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दंपति और एक दोहिते की मौत हो गई, जबकि एक घायल है।

विज्ञापन
Alwar News: Speeding truck crushes bike riding family three killed
पीएम के बाद परिजनों को सौंपे गए शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के बगड़ तिराया थाना क्षेत्र में रामगढ़ दिल्ली हाइवे पर ट्रक की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक छह साल का बच्चा गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


हादसे की सूचना पर बगड़ तिराया थाना अधिकारी उमाशंकर पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और मृतकों के शव को अस्पताल पहुंचाया। गम्भीर हालत में घायल अरमानदीन पुत्र जुनेद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


हादसे में आस मोहम्मद पुत्र हांजी रहमन (67) निवासी महूं फिरोजपुर, हमीदन पत्नी आस मोहम्मद (65) निवासी महू, अलफिज पुत्र सहरल (12) निवासी जिला डींग की मौके पर ही मौत हो गई। अरमान दीन पुत्र जुनेद (6) निवासी बनेनी सीकरी जिला डींग का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाइक सवार दंपति अपने दोहितों के साथ भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में दंपति और एक दोहिते की मौत हो गई, जबकि एक छह साल का बच्चा घायल है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed