{"_id":"668f61eca55913e7d70aed3c","slug":"alwar-news-safari-is-closed-in-sariska-national-park-but-tigers-are-still-visible-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: सरिस्का नेशनल पार्क में सफारी बंद फिर भी हो रहे टाइगर के दीदार, कोर जोन से निकलकर बफर जोन पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: सरिस्का नेशनल पार्क में सफारी बंद फिर भी हो रहे टाइगर के दीदार, कोर जोन से निकलकर बफर जोन पहुंचे
Thu, 11 Jul 2024 10:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:10 AM IST
सार
वन्य जीव विशेषज्ञ हिमांशु शर्मा ने सरिस्का बफर जोन में टाइगर और उसके शावकों को कैमरे में कैद किया। बफर जोन में टाइगर का दिखाना सरिस्का टूरिज्म और राजस्थान टूरिज्म के लिए एक बहुत अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
सरिस्का नेशनल पार्क में टाइगर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून सीजन में देश और प्रदेश के नेशनल पार्क तीन महीने के लिए बंद हो जाते हैं। ऐसे में सरिस्का नेशनल पार्क का बाला किला बफर जोन पर्यटकों के लिए खुला हुआ है। यहां पर आजकल पर्यटकों को चार-चार टाइगरों की साइटिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसटी 19 और उसके तीन शावक सरिस्का के बफर जोन में दिखाई दे रहे हैं। वन्य जीव विशेषज्ञ हिमांशु शर्मा ने सरिस्का बफर जोन में सफारी कर टाइगर और उसके शावकों को कैमरे में कैद किया।
विज्ञापन
वन्य जीव विशेषज्ञ हिमांशु शर्मा ने बताया कि मानसून सीजन में कोर जोन बंद होने के बाद बफर जोन में टाइगर का दिखाना सरिस्का टूरिज्म और राजस्थान टूरिज्म के लिए एक बहुत अच्छे संकेत हैं। अब जो कोर जोन में टूरिस्ट आता था वो बफर जोन की ओर अपना रुख करने लगा है। हिमांशु शर्मा ने बताया कि बफर जोन में टाइगर दिखना अब आम बात हो गई है।