फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: RAC jawan dies after falling from the roof of the house, had come home to get his daughter engaged

Alwar News: घर की छत से गिरने पर आरएसी जवान की मौत, छुट्टी लेकर बेटी की सगाई करवाने घर आया था

Wed, 07 Aug 2024 03:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 07 Aug 2024 03:11 PM IST
सार

शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आरएसी बटालियन में तैनात एक जवान की घर की छत से पैर फिसलने के कारण मौत हो गई। मृतक चोपानकी थाने में कार्यरत था और बेटी की सगाई के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।

विज्ञापन
Alwar News: RAC jawan dies after falling from the roof of the house, had come home to get his daughter engaged
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर कोतवाली थाना क्षेत्र सागर मोहल्ले में एक आरएसी के जवान की घर की छत से पैर फिसलने से मौत हो गई। उसके बाद मृतक जवान के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक रघुवीर सिंह ने बताया कि मृतक घनश्याम सिंह सागर मोहल्ले का रहना वाला था और यह आरएसी बटालियन में चोपानकी थाने में पिछले कई सालों से कार्यरत था। मंगलवार को मृतक की बेटी की सगाई थी, उसके लिए वह छुट्टी लेकर घर आया था और सगाई कार्यक्रम के समापन के बाद अपने घर की दूसरी मंजिल पर भाइयों के साथ आराम कर रहा था। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वह देर रात एक बजे के करीब लघुशंका करने के लिए उठा था, जिसका बैलेंस बिगड़ जाने के बाद ऊपर से नीचे जमीन पर आ गिरा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने के बाद परिजनों घनश्याम को लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed