{"_id":"66d9a25c87039f00ed0d3ecd","slug":"alwar-news-people-s-anger-erupted-over-water-problem-in-alwar-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर में पानी की समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, रास्ता जाम कर राइजिंग लाइन का काम रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर में पानी की समस्या को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, रास्ता जाम कर राइजिंग लाइन का काम रुकवाया
Thu, 05 Sep 2024 06:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:19 PM IST
सार
अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मेंव बोर्डिंग के पास जलदाय विभाग द्वारा राइजिंग लाइन से कनेक्शन दिए जाने के काम के दौरान स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
काम रुकवाने पहुंचे स्थानीय लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत मेव बोर्डिंग के पीछे राइजिंग लाइन से जल्द विभाग द्वारा कनेक्शन देने के दौरान स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इससे गुस्साए लोग सड़कों पर आ गए। इन लोगों ने सहायक अभियंता को भी जमकर खरी खोटी सुनाई और काम बंद करने की चेतावनी दे डाली। मौके पर मौजूद लोगों ने काम रुकवाकर गुस्से में आकर जाम लगाने का प्रयास भी किया। हालात की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने मामला किसी तरह शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से हम लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। इसके बावजूद राइजिंग लाइन से निजी स्वार्थ के चलते जलदाय विभाग के अधिकारी किसी एक विशेष व्यक्ति को लाभ पहुंचाना चाहते हैं। इसको लेकर उन्होंने राइजिंग लाइन को भी तोड़ दिया और कई कनेक्शन भी तोड़ दिए गए। इससे पूर्व पानी की समस्या को लेकर कई बार जाम भी मोहल्ले वाले लगा चुके हैं और प्रदर्शन किए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब विभाग एक व्यक्ति के लाभ के लिए राइजिंग लाइन को तोड़ना चाहता है और इसी चक्कर में उसके द्वारा खुदाई भी करवाई जा रही है, लेकिन मोहल्ले वाले ऐसा नहीं होने देंगे चाहे उन्हें आंदोलन क्यों न करना पड़े।
विज्ञापन