फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Forest Minister Sanjay Sharma performed Jal Puja on the occasion of 'Water Festival' in Alwar

Alwar News: अलवर में 'जल महोत्सव' का आयोजन, वन मंत्री संजय शर्मा ने की जल पूजा

Sat, 14 Sep 2024 07:46 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 14 Sep 2024 07:46 PM IST
सार

अलवर जिले में कई वर्षों बाद हुई अच्छी बारिश के उपलक्ष्य में शनिवार से 'जल महोत्सव' का आयोजन किया गया। सिलीसेढ़ झील पर आयोजित इस महोत्सव में राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और नगर निगम के मेयर घनश्याम गुर्जर ने हिस्सा लिया। मंत्री ने झील की पाल पर जल पूजा की।

विज्ञापन
Alwar News: Forest Minister Sanjay Sharma performed Jal Puja on the occasion of 'Water Festival' in Alwar
सिलीसेढ़ झील पर पूजा करते मंत्री संजय शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले भर में शनिवार से 'जल महोत्सव' का आयोजन किया गया। सभी जल भराव केंद्रों पर आज महोत्सव का आयोजन किया गया। ये 'जल महोत्सव' इसलिए मनाया जा रहा है कि इस बार अच्छी वर्षा कई वर्षों बाद हुई है और इसका लाभ जिले को मिलेगा।

विज्ञापन


अलवर में 'जल महोत्सव' का आयोजन सिलीसेढ़ झील पर आयोजित किया गया। इसमें राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री  (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने हिस्सा लिया। उनके साथ नगर निगम के मेयर घनश्याम गुर्जर भी इस महोत्सव में शामिल हुए। इस महोत्सव में वन मंत्री ने झील की पाल पर जल पूजा की।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जल ईश्वर का तत्व है। इसका मानव जीवन में बड़ा महत्व है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना प्रदेश में इस वर्ष जलसंग्रह की अच्छी स्थिति रही है। इस जल संग्रह से जिले में लोगों को पानी मिलेगा और जमीन का जल स्तर भी बढ़ेगा। इसके मद्देनजर राज्य सरकार ने राजस्थान 'जल महोत्सव' आयोजन करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि अबकी बार अलवर जिले के तीन बांध लबालब हो गए और इन पर चादरे भी चल रही हैं। आने वाले दिनों में पानी का जलस्तर बढ़ेगा और किसानों को भी भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि इंद्र भगवान ने जो कृपा इस बार प्रदेश पर की है, उससे सभी जल संग्रह केंद्रों में पानी आया है। उनकी भगवान से प्रार्थना है कि यह कृपा आगे भी बनी रहे। उन्होंने कहा कि जल है तो जीवन है। मंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से न केवल कुओं बल्कि बावड़ी ओर पोखर सूख गए थे, उनमें पानी आने से इन जल संग्रह केंद्रों के आसपास रहने वालों में भी उत्साह का संचार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed