फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Excise department raids beer bars in Alwar

Alwar News: अलवर के बीयर बारों में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक्सपायरी और बिना बिल की बीयर जब्त

Sat, 05 Oct 2024 07:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 05 Oct 2024 07:13 PM IST
सार

अलवर के आबकारी विभाग ने शहर के बीयर बारों में सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें कई अनियमितताएं पाई गईं। वीबो और हेडक्वार्टर बार में बाहरी और एक्सपायरी बीयर मिली, जिनके बिल और बैच नंबर मेल नहीं खा रहे थे।

विज्ञापन
Alwar News: Excise department raids beer bars in Alwar
आबकारी विभाग की छापेमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबकारी विभाग अलवर ने शनिवार को शहर के विभिन्न बीयर बार में सघन जांच अभियान चलाया। इन बीयर बारों में बाहर की ऐसी बीयर भी मिली हैं, जिनके बिल और बैच नंबर नहीं मेल खा रहे हैं, जिससे लगता है कि ये बीयर बाहर से लेकर यहां बेची जा रही थी। इसके अलावा वीबो बार और हेडक्वाटर बार में एक्सपायरी डेट की बीयर भी मिली है। सारा स्टाक जब्त कर लिया गया है। आबकारी विभाग की ये कार्रवाई निरन्तर की जारी रहेगी। अभी फिलहाल विशेष अभियान भी आबकारी कमिश्नर के निर्देश पर शुरू किया गया है। ये कार्रवाई विशेष अभियान के अंतर्गत ही की गई है।
विज्ञापन


आबकारी अधिकारी अर्चना जैमन ने बताया कि शहर के विभिन्न बारों में बाहरी शराब होने की संभावना के चलते विभाग की टीम ने डिप्टी एसपी दिगम्बर सिंह डागुर के साथ  शहर के बारों की सघन जांच की। जांच में शहर के बीयर बार वीबो और हेडक्वार्टर में बिल  बेच नंबर से मैच नहीं मिले। वीबो बार से 68 पेटी बीयर और 74 बोतल लूज मिली। आबकारी विभाग ने सारा माल जब्त कर लिया है। साथ ही 6 बीयर बोतल बीयर ऐसी मिली जिनकी डेट एक्सपायर हो चुकी थी और उनको बेचने के रखा हुआ था। 
विज्ञापन


हेड क्वाटर बार में  डेढ़ सौ से अधिक बीयर की बोतल अलग-अलग ब्रांड की और बिना बिल की मिली, जिनको आबकारी विभाग द्वारा जब्त कर लिया गया है। इन बीयर बारों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जिन बीयर बारो में गड़बड़ी मिली है उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed