{"_id":"660fdcc90bcaf7496a0af09e","slug":"alwar-news-congress-candidate-reached-behror-to-campaign-villagers-gave-grand-welcome-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: चुनाव प्रचार करने बहरोड़ पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: चुनाव प्रचार करने बहरोड़ पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत
Fri, 05 Apr 2024 04:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 05 Apr 2024 04:43 PM IST
सार
अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव ने आज बहरोड़ का दौरा करके जनता से अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। उन्होंने जनता से कहा कि यह चुनाव मैं नहीं बल्कि क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता लड़ रहा है।
विज्ञापन
बहरोड़ पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव ने आज बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर जनसमर्थन जुटाया। इस दौरान ग्रामीण ने कभी घोड़े पर तो कभी ट्रैक्टर पर सवार करके अपने प्रत्याशी ललित यादव का पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
विज्ञापन
मुंडावर विधायक ललित यादव कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी हैं और युवाओं एवं किसानों के लिए उनका त्याग किसी से छुपा नहीं है। स्थानीय जनता इस युवा और संघर्षशील कांग्रेस प्रत्याशी को संसद में भेजने तैयारी कर रही है। ललित यादव सहित उनके साथ उनके काफिले में चल रहे जनप्रतिनिधियों का भी ग्रामीणों की ओर से भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव ने चौपाल व आयोजित कार्यक्रमों में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आपका प्यार और स्नेह देखकर मैं अभिभूत हूं। यह चुनाव ललित यादव नहीं बल्कि अलवर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्येक मतदाता लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता के पार्टी के प्रत्याशी धन-बल के दम पर तो आपका बेटा आपके प्रेम के बल पर चुनाव मैदान में उतरा है। कांग्रेस प्रत्याशी ललित यादव की पत्नी मनजीत ललित यादव भी चुनावी मैदान में अपने पति और कांग्रेस प्रत्याशी ललित का पूरा साथ दे रही हैं।
विज्ञापन
बहरोड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे संजय यादव ने कहा कि ललित स्थानीय युवा हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी भूपेंद्र यादव बाहरी हैं। अलवर के विकास के लिए इन्हें हम कभी भी पकड़ लेंगे लेकिन बड़े कद के नेता, जो हेलिकॉप्टर में घूमते हैं, उन्हें कहां हम अपनी समस्या बता पाएंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर.सी. यादव ने कहा कि भाजपा ने अलवर को चारागाह समझ लिया है। वे कभी हरियाणा से, तो कभी अजमेर से लाकर यहां प्रत्याशी उतार देते हैं, जो कि अलवर की जनता को ठगने के सिवाय कुछ नहीं करते अबकी बार 400 पार के गुब्बारे की हवा निकालने के लिए जनता तैयार बैठी है।