{"_id":"67164a09a446c914b80a0738","slug":"alwar-news-a-molester-was-beaten-up-for-molesting-a-woman-in-the-district-hospital-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, लोगों ने मनचले की बुरी तरह की धुनाई, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: जिला अस्पताल में महिला से छेड़छाड़, लोगों ने मनचले की बुरी तरह की धुनाई, पुलिस को सौंपा
Mon, 21 Oct 2024 06:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 21 Oct 2024 06:03 PM IST
सार
महिला जहां भी जा रही थी उसके पीछे-पीछे वह युवक चलता जा रहा था। मौके देखते ही आरोपी महिला को पर्ची देने का प्रयास करने लगा और आपत्तिजनक टिप्पणी भी की। इस पर लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
आरोपी युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिला अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला के साथ एक मनचला छेड़छाड़ और आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। इस पर वहां मौजूद लोगों ने मनचले को पकड़र पहले तो जमकर धुनाई की और उसके बाद उसको पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर में एक महिला अपना कान दिखाने अलवर जिला अस्पताल अपने पति के साथ आई थी। हॉस्पिटल में अंदर जाते ही एक मनचला महिला का पीछा करने लग गया। महिला जहां भी जा रही थी उसके पीछे-पीछे वह युवक चलता जा रहा था। युवक की हरकतों को महिला का पति बार-बार नोटिस कर रहा था। महिला के पति ने महिला को अपने पास बुला लिया। वहां भी मनचला युवक पहुंच गया और महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लग गया।
विज्ञापन
आरोप महिला को एक पर्ची देने का प्रयास भी कर रहा था। इसी बीच महिला के पति ने उस मनचले युवक को पकड़कर उसकी धुनाई चालू कर दी। मौके पर जमा भीड़ ने भी युवक को पहले जमकर धुना उसके बाद संबंधित थाने से आई पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मनचला युवक पहले भी एक महिला के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। तब भी उसको बुरी तरह लोगों ने पीटा था। पुलिस के अनुसार युवक शायद महिला को जनता था और तभी उसने ऐसी हरकत की। महिला के पति ने उसको पकड़ कर बुरी तरह धुन डाला। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने भी आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।