फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: A bike rider hit a 12-year-old girl in Tapukda

Alwar News: टपूकड़ा में बच्ची को बाइक सवार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल मासूम को अस्पताल छोड़कर हुआ फरार

Sun, 06 Oct 2024 06:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 06 Oct 2024 06:16 PM IST
सार

बच्ची अपने भाई के साथ दुकान से सामान लेने जा रही थी, तभी हादसा हुआ। बाइक सवार ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन फिर फरार हो गया। बच्ची के पैर में फैक्चर हुआ है और उसका इलाज अलवर के जिला अस्पताल में जारी है। 

विज्ञापन
Alwar News: A bike rider hit a 12-year-old girl in Tapukda
घटना की जानकारी देते बच्ची के फूफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खैरथल के टपूकड़ा थाना अंतर्गत ग्राम टपूकड़ा में एक बाइक सवार व्यक्ति ने 12 साल की मासूम को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको इलाज के लिए अलवर की जिला अस्पताल में लाया गया। बच्ची के फूफा रामवीर ने बताया कि वह लोग यूपी के निवासी हैं और यहां पर मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को घटना के दौरान उसकी भतीजी दीपांशी अपने भाई के साथ दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। तभी रोड क्रॉस करते समय एक बाइक सवार ने मासूम बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक सवार ने ही बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन बाइक सवार वहां से फरार हो चुका था। बच्चों की गंभीर स्थिति के चलते बच्ची को अलवर के जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बच्ची के एक पैर में फैक्चर हुआ है और उसकी स्थिति सामान्य है। बच्ची का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में जारी है। इस बच्ची के टक्कर मारने के बाद बाइक सवार फरार हो गया, जिसको पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने घटना के बाद नाकेबंदी भी करवा दी है। इस घटना के बाद बच्ची को अस्पताल लाने के चक्कर में किसी ने बाइक की ओर ध्यान भी दिया। इस कारण अब आरोपी की तलाश मुश्किल हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed