{"_id":"611e3c790296103e11248084","slug":"alwar-man-kills-three-year-old-daughter-by-throwing-s-her-in-ground-as-his-wife-was-not-wearing-vail-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलवर: पत्नी के घूंघट न निकालने से गुस्साया शख्स, तीन साल की बेटी को पटककर मार डाला, पुलिस कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलवर: पत्नी के घूंघट न निकालने से गुस्साया शख्स, तीन साल की बेटी को पटककर मार डाला, पुलिस कर रही तलाश
Thu, 19 Aug 2021 04:49 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 19 Aug 2021 04:49 PM IST
सार
घरेलू हिंसा की खबरें हम अक्सर सुनते रहते हैं। लेकिन, अलवर जिले की इस घटना में पति-पत्नी के बीच घूंघट निकालने को लेकर हुए विवाद का शिकार उनकी तीन साल की बेटी बन गई। पढ़िए पूरा मामला...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर शहर में अपनी पत्नी के घूंघट न निकालने से गुस्साए एक शख्स ने अपनी ही तीन साल की बेटी को जमीन पर पटक कर मार डाला। शहर के बहरोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि मोनिका यादव नामक महिला ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि मंगलवार को मेरे पति प्रदीप यादव ने घूंघट निकालने को लेकर झगड़ा किया था। बहस के दौरान जब मैंने घूंघट निकालने से मना किया तो उसने हमारी बेटी को मुझसे छीन लिया और उसे कमरे से बाहर फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मोनिका यादव ने आरोप लगाया है कि इसके बाद प्रदीप और उसके परिजनों ने बच्ची को चुपचाप दफन कर दिया।
पुलिस ने इस मामले को लेकर कहा, 'महिला का कहना है कि उसका पति अक्सर घूंघट निकालने का दबाव बनाया करता था। मंगलवार को इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। फिर आरोपी ने बेटी को थप्पड़ मारा और महिला ने इस पर आपत्ति जताई तो उसे जमीन पर पटक दिया।'
विज्ञापन
वहीं, आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। बहरोर पुलिस थाने के एसएचओ प्रेम प्रकाश ने कहा कि आरोपी फरार है। हम उसके साथ उन लोगों की तलाश भी कर रहे हैं जिन्होंने बच्ची को दफनाने में मदद की थी। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।