फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar : Dead body of a person missing for 4 days found lying in a well, police expressed suspicion of murder

Alwar News : कुएं में पड़ा मिला चार दिन से लापता व्यक्ति का शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 04 Oct 2024 02:43 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 02:43 PM IST
सार

जिले के नायसराणा गांव के एक पुराने कुएं में चार दिन से लापता एक व्यक्ति का शव मिला है। तीन दिन पुराने इस शव की स्थिति देखने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
Alwar : Dead body of a person missing for 4 days found lying in a well, police expressed suspicion of murder
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहरोड़ क्षेत्र के नायसराणा गांव में चार दिन से लापता एक व्यक्ति का शव गांव के कुएं से बरामद हुआ है। मृतक का नाम विनोद खाती बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह व्यक्ति 28 सितंबर से लापता था, जिसकी  रिपोर्ट 2 अक्टूबर को घरवालों ने दर्ज कराई थी। इसके पहले तीन दिन तक घरवाले अपने स्तर पर उसे तलाश कर रहे थे। 

विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस उसे तलाश कर ही रही थी कि गांव के एक खंडहरनुमा कुएं में लाश पड़ी होने की सूचना मिली, जिस पर पुलिस ने गांव वालों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकाला। जांच में पता चला कि यह शव चार दिन से लापता विनोद खाती का है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला बता रही है, क्योंकि शव काफी क्षत-विक्षत अवस्था में मिला है। बहरहाल मृतक के शरीर पर चोट के निशान होने के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस हर नजरिये से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed