{"_id":"643d27b7f12ef96f5b0d93b5","slug":"alwar-crime-used-to-take-weapons-from-up-and-mp-sell-them-in-nearby-areas-two-smugglers-arrested-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar Crime: UP और MP से हथियार लेकर आसपास के इलाकों में बेचते थे, दो तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar Crime: UP और MP से हथियार लेकर आसपास के इलाकों में बेचते थे, दो तस्कर गिरफ्तार
Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:28 PM IST
सार
राजस्थान में अलवर जिले की भिवाड़ी पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों तस्कर बानसूर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश से अवैध हथियार खरीद कर लाते थे और अलवर जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। तस्करों से भिवाड़ी पुलिस ने 12 पिस्टल, दो अवैध देसी कट्टे, 66 जिंदा कारतूस और तीन खाली मैगजीन बरामद की है। एसपी भिवाड़ी अनिल कुमार ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएस जगराम मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमराणा के सुपरविजन, जयप्रकाश बेनीवाल आरपीएस वृताधिकारी वृत किशनगढ़बास के निर्देशन में थानाधिकारी अमित कुमार और दारा सिंह प्रभारी डीएसटी भिवाडी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुख्यात हथियार तस्कर नितेश और रजनीश निवासी बानसूर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी तस्कर किसी को शक न हो, इसलिए हथियार पिट्ठू बैग में रखकर लाए थे। सहायक उप निरीक्षक सददीक खान को सूचना मिली कि बानसूर इलाके के दो व्यक्ति मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लेकर आ रहे हैं और वो बंबोरा पेट्रोल पम्प के पास बस से उतर कर किसी प्राइवेट साधन को मंगवाकर कच्चे पक्के रास्तों से ईस्माइलपुर खैरथल ततारपुर होते हुए बानसूर की तरफ जाने की फिराक में हैं। जिन्होंने अपनी पीठ पर पिठठू बैग लगाए हुए है।
विज्ञापन
जब पुलिस इस्माइलपुर रोड पहुंची तो दोनों आरोपी दबे पांव से खेतों की बीचो-बीच भागने का प्रयास करने लगे, जिनको रुकने की आवाज लगाई तो उबड़-खाबड़ रास्तों से और तेज भागने लगे। टीम द्वारा घेरकर पकड़ा और नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम नितेश अहीर निवासी कालाखांना थाना बानसूर और दूसरे ने अपना नाम रजनीश अहीर निवासी चन्दू वाली ढाणी थाना बानसूर का होना बताया।
पुलिस ने तस्करों के पीठ पर लगे पिठठू बैग को चेक किया तो बैगों में भारी मात्रा में हथियार मिले। इनके लाइसेंस और परमिशन के बारे में नितेश और रजनीश से पूछा तो अपने पास कोई लाइसेंस नहीं होना बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया, अलवर, बहरोड़, कोटपुतली, बानसूर और नारनौल में बदमाशों को वह हथियार सप्लाई करते हैं। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल, भिवाड़ी पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।