फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   A sudden fire broke out in the bushes of Rajavat Maidan

Alwar Fire News: रजवट मैदान की झाड़ियों में अचानक लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची

Wed, 15 May 2024 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 15 May 2024 02:16 PM IST
सार

Alwar News: रजवट मैदान की झाड़ियों में अचानक आग लग गई। भयानक आग ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि प्रशासन की सूझबूझ की वजह से तुरंत दमकल की टीम को इसकी सूचना दी गई।

विज्ञापन
A sudden fire broke out in the bushes of Rajavat Maidan
रजवट मैदान की झाड़ियों में अचानक लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के रजवट मैदान की झाड़ियों में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के पूरे क्षेत्र में फैल गई। रजवट मैदान के पास आबादी क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर भेजा।

विज्ञापन


हालांकि अग्निशमन की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। दरअसल, शहर में दाउदपुर फाटक के पास राजवट मैदान के पास काफी झाड़ियां उगी हुई हैं। गर्मी या अन्य किसी कारण से यहां अमूमन आग लग जाती है। करीब 10 दिन पहले भी अचानक झाड़ियों से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया और फिर देखते ही देखते लपटें उठने लगी। आसपास क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को दी। जल्द ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके के लिए रवाना हुई और समय रहते आग पर काबू पा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed