फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   A middle aged man was hit by a train while crossing the railway track

Alwar News: रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आया अधेड़, कम सुनाई देने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

Fri, 01 Nov 2024 05:49 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 01 Nov 2024 05:49 PM IST
सार

Alwar: रेल की पटरी पर करते समय 48 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक को कम सुनाई देता था और इसीलिए ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
A middle aged man was hit by a train while crossing the railway track
दुर्घटना में अधेड़ की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के रूपबास में रेलवे फाटक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 48 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम बाबूलाल सैनी पुत्र पूरणमल सैनी था और वह रूपबास का ही रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार बाबूलाल सैनी को काफी कम सुनाई देता था और इसी कारण ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना शुक्रवार दोपहर की है। प्याज मंडी व्यापारी पप्पू प्रधान ने बताया कि बाबूलाल पुत्र पूरणमल सैनी का परिवार उनके रिश्ते में ही है और मृतक उनका भतीजा लगता था। वह दीपावली की रात देर से सोया था।

विज्ञापन


अगले दिन शुक्रवार को मंदिर प्रसादी की तैयारी में लग गया। सुबह वह रेलवे फाटक पार करके जा रहा था जो कम सुनने के कारण ट्रेन की पटरी पार करते समय चपेट में आ गया। इसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के दो बेटे हैं। दोनों अलग-अलग काम करते हैं। मृतक खुद कोई काम नहीं करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बाबूलाल को ट्रेन की चपेट में आने के बाद उसको अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बाबूलाल की मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच भी शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बाबूलाल वास्तव में कम सुनता था या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed